Dark Mode
America में सड़क पर गोलीबारी में घायल गर्भवती महिला के बच्चे की मौत

America में सड़क पर गोलीबारी में घायल गर्भवती महिला के बच्चे की मौत

अमेरिका में पश्चिमी मैसाचुसेट्स के होलयोक शहर की एक सड़क पर झगड़े के दौरान हुई गोलीबारी में घायल हुई गर्भवती महिला ने अपने बच्चे को खो दिया। प्राधिकारियों ने बताया कि गोलीबारी में कई अन्य लोग भी घायल हुए। हैम्पडेन डिस्ट्रिक्ट अटॉर्नी के कार्यालय ने बताया कि गर्भवती महिला को बुधवार दोपहर को उस समय गोली लगी जब वह एक बस में बैठी हुई थी और उसे गंभीर हालत में एक अस्पताल में भर्ती कराया गया।

उसने बताया कि महिला का प्रसव कराया गया और काफी कोशिशों के बाद भी उसके बच्चे को बचाया नहीं जा सका। पुलिस को दोपहर 12 बजकर 38 मिनट पर गोलीबारी की सूचना मिली और उसने बताया कि ऐसा लगता है कि झगड़े में तीन पुरुष संदिग्ध शामिल थे और लड़ाई के बाद गोलियां चलायी गयी।

डिस्ट्रिक्ट अटॉर्नी के कार्यालय के अनुसार, सभी संदिग्धों की पहचान कर ली गयी है और उन्हें हिरासत में ले लिया गया है। राज्य पुलिस प्रवक्ता डेव प्रोकोपियो ने पहले बताया था कि गोलीबारी सड़क पर लोगों के बीच एक विवाद के बाद हुई।

होलयोक के मेयर जोशुआ ए गार्शिया ने फेसबुक पर एक बयान में पीड़ित महिला के परिवार के प्रति संवेदनाएं व्यक्त कीं।

Comment / Reply From

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!