
ताइवान के पास चीन की वार ड्रिल, असली गोला-बारूद दागा
चीन की पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (PLA) ने ताइवान के ईदगिर्द इलाकों में सैन्य अभ्यास के तीसरे दिन लाइव गोला-बारूद का इस्तेमाल किया। PLA ईस्टर्न थिएटर कमांड ने एक बयान में कहा- हमारे फाइटर जेट्स ने ताइवान के सलेक्टेड टारगेट्स पर गोला-बारूद से हमला किया है। इस मिलिट्री एक्सरसाइज में शेनडोंग वॉरशिप भी शामिल है। चीन ने वॉरशिप के साथ रॉकेट-मिसाइलों की भी तैनात की। चीन ने 8 अप्रैल को फुजियान प्रांत के पिंगटन आईलैंड के पास 4 इलाकों में मिलिट्री ड्रिल शुरू की थी। ये इलाका ताइवान के काफी करीब है। ड्रिल के तीसरे दिन ताइवान की डिफेंस मिनिस्ट्री ने कहा कि पिंगटन आईलैंड के इलाके में चीन के 11 वॉरशिप और 59 फाइटर जेट्स दिखाई दिए हैं। तीन दिन की ड्रिल में कुल 172 चीनी फाइटर जेट्स ने उड़ान भरी। 64 वॉरशिप भी शामिल हुए। चीन ने ताइवान की राष्ट्रपति साई इंग वेन की अमेरिका विजिट के बाद ये सैन्य अभ्यास किया है।
साउथ चाइना सी में दिखाई दिया अमेरिकी युद्धपोत
इसी बीच साउथ चाइना सी में अमेरिकी नेवी का पोत दिखाई दिया। साउथ चाइना सी के जिस इलाके में ये पोत दिखा है उस पर चीन अपना दावा करता है। US नेवी ने बताया कि USS मीलियस वहां रेगुलर पेट्रोलिंग कर रहा है। पोत 'फ्रीडम ऑफ नेविगेशन' ऑपरेशन के तहत विवादित स्प्रैटली आईलैंड के पास से गुजरा है। वहीं, चीन का कहना है कि USS मीलियस ने अवैध रूप से साउथ चाइना सी में घुसपैठ की है। चीन की पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (PLA) ने ताइवान के ईदगिर्द इलाकों में सैन्य अभ्यास के तीसरे दिन लाइव गोला-बारूद का इस्तेमाल किया। PLA ईस्टर्न थिएटर कमांड ने एक बयान में कहा- हमारे फाइटर जेट्स ने ताइवान के सलेक्टेड टारगेट्स पर गोला-बारूद से हमला किया है। इस मिलिट्री एक्सरसाइज में शेनडोंग वॉरशिप भी शामिल है। चीन ने वॉरशिप के साथ रॉकेट-मिसाइलों की भी तैनात की। चीन ने 8 अप्रैल को फुजियान प्रांत के पिंगटन आईलैंड के पास 4 इलाकों में मिलिट्री ड्रिल शुरू की थी। ये इलाका ताइवान के काफी करीब है। ड्रिल के तीसरे दिन ताइवान की डिफेंस मिनिस्ट्री ने कहा कि पिंगटन आईलैंड के इलाके में चीन के 11 वॉरशिप और 59 फाइटर जेट्स दिखाई दिए हैं। तीन दिन की ड्रिल में कुल 172 चीनी फाइटर जेट्स ने उड़ान भरी। 64 वॉरशिप भी शामिल हुए। चीन ने ताइवान की राष्ट्रपति साई इंग वेन की अमेरिका विजिट के बाद ये सैन्य अभ्यास किया है।
साउथ चाइना सी में दिखाई दिया अमेरिकी युद्धपोत
इसी बीच साउथ चाइना सी में अमेरिकी नेवी का पोत दिखाई दिया। साउथ चाइना सी के जिस इलाके में ये पोत दिखा है उस पर चीन अपना दावा करता है। US नेवी ने बताया कि USS मीलियस वहां रेगुलर पेट्रोलिंग कर रहा है। पोत 'फ्रीडम ऑफ नेविगेशन' ऑपरेशन के तहत विवादित स्प्रैटली आईलैंड के पास से गुजरा है। वहीं, चीन का कहना है कि USS मीलियस ने अवैध रूप से साउथ चाइना सी में घुसपैठ की है।
अमेरिका बोला चीन की हरकतों पर हमारी नजर
चीन के इस तरह से ताइवान के पास युद्धाभ्यास करने पर अमेरिका के स्टेट डिपार्टमेंट के प्रवक्ता ने कहा था कि वो चीन की हरकतों पर नजर बनाए हुए हैं। अमेरिका के पास इलाके में शांति बनाए रखने के लिए उचित संसाधन हैं। हम अपने नेशनल सिक्योरिटी के वादों को पूरा करने में सक्षम हैं।
पूरे ऑपरेशन को यूनाइटेड शार्प सोर्ड नाम दिया गया
चीन ने इस अभ्यास को 'यूनाइटेड शार्प सोर्ड' नाम दिया है। ये मिलिट्री ड्रिल ताइवानी तट से सिर्फ 50 किमी दूर की जा रही है। चीन पहले यह ड्रिल ताइवान से करीब 100 किमी दूर करता था, लेकिन साई इंग वेन के अमेरिका दौरे के बाद अब बेहद नजदीक पहुंच गया है। ताइवान के मुताबिक, ड्रिल के पहले दिन (8 अप्रैल को) पिंगटन आईलैंड के इलाके में चीन के 8 वॉरशिप और 42 फाइटर जेट्स दिखाई दिए थे। दूसरे दिन (9 अप्रैल को) चीन ने 71 फाइटर जेट्स और 45 वॉर प्लेन से घेर लिया था। वहीं, अभ्यास शुरू होने से पहले यानी 7 अप्रैल को ही चीन ने अपने 2 लड़ाकू विमान और शेनडोंग समेत 3 वॉरशिप ताइवान के पास तैनात कर दिए थे।