Dark Mode
चोढा निवासी आरोपी को अवैध देशी पिस्टल के साथ गिरफ्तार किया

चोढा निवासी आरोपी को अवैध देशी पिस्टल के साथ गिरफ्तार किया

पीपाड़ शहर। आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर जिले भर में पुलिस प्रशासन मुस्तैद नजर आ रहा है तथा जिले के सभी थानाधिकारियों को अवैध मादक पदार्थ शराब तस्करों अवैध हथियार सप्लायरों के विरूद्ध सख्त कार्यवाही करने के निर्देश दिये हुए है। जिस पर थानाधिकारी कापरड़ा द्वारा स्टाफ के साथ आरोपी दिलखुश पुत्र बिरदाराम मेघवाल निवासी चौढा के कब्जे से एक अवैध देशी पिस्टल बरामद करने में सफलता हासिल की है।जिला पुलिस अधीक्षक जोधपुर ग्रामीण धर्मेन्द्र सिंह ने बताया कि अति पुलिस अधीक्षक जोधपुर ग्रामीण भोपालसिंह लाखावत व वृताधिकारी बिलाडा गोमाराम के सुपरविजन मे थानाधिकारी कापरड़ा सुरेन्द्र कुमार द्वारा कुछ दिन पूर्व सोशल मीडिया पर अवैध हथियार के साथ फोटो अपलोड करने पर मुखबीर तंत्र के जरिये प्राप्त सूचना पर आरोपी के बारे में जानकारी प्राप्त की गई प्राप्त जानकारी और आसूचना के आधार पर कापरड़ा पुलिस टीम द्वारा बुधवार को आरोपी दिलखुश पुत्र बिरदाराम मेघवाल निवासी चौढा तहसील पीपाड़ शहर के कब्जे से एक अवैध देशी पिस्टल बरामद कर आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है। अवैध हथियार खरीद फरोख्त के संबंध में आरोपी से पुछताछ जारी है। उक्त कार्यवाही में कास्टेबल भागीरथ विश्नोई की विशेष भूमिका रही है।वही उक्त कार्यवाही में मुख्य भूमिका निभाने वाले थानाधिकारी सुरेन्द्र कुमार के अलावा मनोहरसिंह भागीरथ विश्नोई व कमलकिशोर कास्टेबल की सराहनीय भूमिका रही जिनको पुलिस अधीक्षक द्वारा पुरूस्कृत किया जाएगा।

Comment / Reply From

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!