Dark Mode
हिमाचल में 24 दिन में 27 बार बादल फटे

हिमाचल में 24 दिन में 27 बार बादल फटे

158 की मौत; बद्रीनाथ हाईवे का हिस्सा ढहा, 1000 तीर्थयात्री फंसे, नोएडा में सैकड़ों वाहन डूबे


नई दिल्ली . देश के उत्तरी राज्यों में भारी बारिश जारी है। इसकी वजह से इन राज्यों में बाढ़ जैसे हालात बने हुए हैं। पहाड़ी राज्यों हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बारिश ने रास्ते रोक दिए हैं।

हिमाचल प्रदेश में जून से अब तक बादल फटने की 35 के करीब घटनाएं हुई हैं। बीते 24 दिनों में 27 बार बादल फट चुके हैं। बाढ़ से 158 लोगों की मौत हुई है। 606 घर ढह गए और 5,363 घर क्षतिग्रस्त हुए हैं।

उत्तराखंड के चमोली जिले में बद्रीनाथ नेशनल हाईवे का करीब 200 मीटर हिस्सा बह गया है। हाईवे बंद होने पर जगह-जगह 1,000 से अधिक तीर्थयात्री फंसे हुए हैं।

वहीं, दिल्ली में फिर बाढ़ जैसे हालात बन रहे हैं। यमुना अब भी खतरे के निशान से ऊपर है। मंगलवार सुबह जलस्तर 205.45 दर्ज किया गया। आज यहां बारिश की भी संभावना है। इधर, हिंडन नदी का जलस्तर बढ़ने से नोएडा के ईको-टेक इलाके में सैकड़ों वाहन डूब गए हैं।
इन राज्यों में तेज बारिश होगी: हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, राजस्थान, महाराष्ट्र, गोवा, कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, ओडिशा, छत्तीसगढ़, असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश।

इन राज्यों में हल्की बारिश होगी: मध्य प्रदेश में बिजली चमकने के साथ हल्की बारिश हो सकती है।
मध्यप्रदेश में अगले 2 से 3 दिन तक बारिश की एक्टिविटी कम रहेगी। कुछ जिलों में नमी की वजह से तेज बारिश जरूर हो सकती है। वहीं, मंगलवार को हरदा, बुरहानपुर और देवास में तेज बारिश होने का अनुमान है। बाकी जगहों पर मौसम खुला रहेगा।
हिमाचल में 24 जून से अब तक फ्लैश फ्लड व लैंड स्लाइड की चपेट में आने से 44 लोगों की जान जा चुकी है। कुल्लू और मंडी जिले में सबसे ज्यादा तबाही मची है। प्रदेश में 5116 करोड़ रुपए की निजी व सरकारी संपत्ति बारिश की भेंट चढ़ चुकी है। प्रदेश में 606 घर पूरी तरह जमींदोज हो गए हैं।
पंजाब के 9 जिलों में मौसम विभाग ने बारिश का अलर्ट जारी किया है। कुछ इलाकों में अलसुबह बारिश होने के कारण सुबह के न्यूनतम तापमान में गिरावट आई, लेकिन हिमाचल में बारिश के कारण भाखड़ा बांध को लेकर चिंता बढ़ी है।
राज्य में कल से फिर मानसून एक्टिव होगा, जिसको देखते हुए 9 जिलों में भारी बारिश होने की चेतावनी जारी की गई है। सूबे में बाढ़ से प्रभावित गांवों की संख्या 1,465 पहुंच गई है। अब तक बाढ़ से 40 की मौत हो चुकी है। 6 लोग घायल हुए और 2 लापता हैं।
छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग के कई जिलों में आज भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। जबकि उत्तर छत्तीसगढ़, यानी सरगुजा संभाग के लिए हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक नारायणपुर, बीजापुर, दंतेवाड़ा, सुकमा और बस्तर जिले में अधिकांश जगहों पर भारी बारिश हो सकती है।
बिहार में मानसून कमजोर पड़ा हुआ है। अगले 3 से 4 दिनों तक बारिश होने की कोई संभावना नहीं है। 28 जुलाई के बाद मौसम बदल सकता है। 17 जुलाई तक प्रदेश में बारिश की कमी सामान्य से 34 फीसदी थी। जो महज 7 दिनों में 10 फीसदी बढ़कर 44 फीसदी हो गई।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!