Dark Mode
सीएमएचओ ने किया निरीक्षण

सीएमएचओ ने किया निरीक्षण

 
सूरतगढ़ .  समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र निरवाना एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सूरतगढ़ का सीएमएचओ श्रीगंगानगर द्वारा औचक निरीक्षण किया गया। सीएचसी सूरतगढ़ में प्रसव वॉच सॉफ्टवेयर का अनावरण मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी एवं डॉ मनोज अग्रवाल खंड मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा किया गया। सॉफ्टवेयर में टेबलेट के माध्यम से प्रसव का रियल टाइम डाटा लिखा जावेगा जिससे मौके पर उत्पन्न होने वाली जटिलताओं का हाथों-हाथ निवारण करने में सहायक रहेगा। रियल टाइम डाटा अपलोड करने से लगभग लेबर रूम में 10 से 20 रजिस्टर पर जो लिखना पड़ता था वह कार्मिकों को नहीं करना पड़ेगा प्रसव सीट अपने आप जनरेट हो सकेगी एवं रेफर होने पर टैब के माध्यम से रेफर किया जा सकेगा जिससे रियल टाइम डाटा आगामी रेफरल यूनिट पर स्वत ही पहुंच जाएगी जिससे रोगी मां और बच्चे के जीवन को बचाया जा सकेगा इसके अलावा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में एक्स रे मशीन की डिमांड की गई जिसमें सीएमएचओ ने जल्दी उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए साथ ही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर वाहन उपलब्ध करवाने की मांग की गई जिस पर जल्द ही उपलब्ध करवाने का आश्वासन दिया। इस मौके पर डॉ मनोज अग्रवाल मेडिकल स्टाफ उपस्थित रहे।
 
 
 

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!