Dark Mode
चलो बुलावा आया है नागणेचिया माता ने बुलाया है। 

चलो बुलावा आया है नागणेचिया माता ने बुलाया है। 

डिजे के साथ पैदल यात्रा माता के धाम पहूची, रात्रि व दिन में भजन संध्या का आयोजन हुआ। 

 
पीपाड़ शहर .  ग्रामीण क्षेत्र सुखदेव नगर बुड़छा मे दो दिवसीय धार्मिक आयोजन का भव्य समापन मंगलवार को हूआ इस दोरान भारी संख्या में महिला पुरुष श्रद्धालु उपस्थित रहे।वही सुबह सवा दस बजे सुखदेव दास महाराज के मंदिर में विशेष पूजा अर्चना के बाद कुलदेवी नागणेचीया माता धाम के लिए पैदल यात्रा रवाना हूई साधक थानाराम धेड़ू द्वारा पेदल यात्रा को रवाना किया गया पेदल यात्रा मे शामिल सेकड़ो महिला पुरुष श्रद्धालु हाथों में ध्वजा लिए डिजे की धून पर नाचते गाते हुए चल रहे थे उक्त धार्मिक आयोजन को लेकर ग्रामीण भक्तों में भारी उत्साह बना रहा पैदल यात्रा दोपहर एक बजे माता नागणेचिया के धाम पहूची जहां पुजारी भोपाजी विष्णु धेड़ू के अलावा हाथों में ध्वजा लिए भक्तों का तिलक लगाकर स्वागत किया गया पश्चात ध्वजा कार्यक्रम के अलावा माताजी मंदिर में भक्तों द्वारा विशेष पूजा अर्चना कर परिवार में खुशहाली की कामना भी की गई है।वही पैदल यात्रा का जगह जगह पुष्प वर्षा के साथ स्वागत किया गया व पैदल यात्रा मे शामिल महिला पुरुष ग्रामीण श्रद्धालु डिजे पर जमकर नृत्य भी किया है।आयोजन समिति के महेंद्र धेड़ू ने बताया कि माताजी धाम में सोमवार रात्रि समय विशाल भजन संध्या एक शाम नागणेची माता के नाम आयोजित हूई जिसमे युवा कलाकार राकेश गिरी एंड पार्टी द्वारा रातभर मधुर भजनों की सरिता बहाई गई है। अल सुबह आरती के साथ भजन संध्या का समापन हुआ है। नागेणचिया माता मन्दिर मे हवन पूजन व ध्वजा कार्यक्रम के बाद दोपहर समय प्रसादी का आयोजन समस्त धेड़ू परिवार सुखदेव नगर बुड़छा की ओर से किया गया है।इस अवसर पर समिति के सदस्य ठेकेदार महेंद्र धेड़ू फोजी रामलाल सुखाराम अमरसिंह रामलाल रामदयाल बिरला प्रेमजितसिह डूडी दीनाराम सारण रामगोपाल केवलराम रामदेव रामरख विक्रम सिंह रामनिवास बेन्दा बस्ताराम सहित अन्य भक्तगण उपस्थित थे उधर सफल आयोजन के लिए अंत में साधक थानाराम धेड़ू ने सभी का आभार व्यक्त किया है।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!