राज्य स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता में चयन हुई छात्राओंं का किया अभिनन्दन
टोंक। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय हमीरपुर में आयोजित हॉकी प्रतियोगिता में राज्यस्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन हुई पांच छात्राओं का माला पहनाकर अभिनन्दन किया गया। प्रधानाचार्य जितेंद्र जैन व शारीरिक शिक्षक भोजराज सैनी ने बताया कि विद्यालय की पांच छात्राओं का 67 वीं राज्यस्तरीय हॉकी खेलकूद प्रतियोगिता में 19 वर्षीय आयु वर्ग में छात्राऐं पूजा चौधरी, प्रिया चौधरी एवं कविता खारोल तथा 17 वर्षीय आयु वर्ग में शिवानी बैरवा एवं निकिता वर्मा चयन हुआ है। उन्होने बताया कि चयनित छात्राएं दमपुर श्रीगंगानगर में 19 सितंबर से 23 सितंबर तक होने वाले राज्य स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता में भाग लेगी। इस अवसर पर अध्यापक बबीता चौधरी, वरिष्ठ अध्यापक बद्रीलाल गुर्जर, संतोष मीणा, राजेश पारीक, दीपेंद्र, शबनम बानो, अनीता मीणा, सत्तार, शिक्षा अनुदेशक व बिना चोपड़ा एवं सूरज अरबाज आदि अध्यापकों ने छात्राओं को माला पहनाकर अभिनन्दन किया गया।