कांग्रेस प्रत्याशी मुरारी लाल मीणा ने भाजपा प्रत्याशी पर बोला हमला,
20 साल पहले जनता ने जिसे रिजेक्ट कर दिया हो अब उसे कैसे एक्सेप्ट करेंगी - मुरारीलाल
दौसा । कांग्रेस प्रत्याशी मुरारी लाल मीणा ने भाजपा प्रत्याशी पर बोला हमला कहा जिसे 20 साल पहले जनता ने रिजेक्ट कर दिया हो अब उसे कैसे एक्सेप्ट करेंगी दौसा लोकसभा क्षेत्र के कांग्रेस प्रत्याशी मुरारी लाल मीणा द्वारा शाह जमाल की दरगाह पर रोजा इफ्तार की पार्टी में मीडिया से रूबरू होते हुए यह बात कही मीणा ने कहा बस्सी से चार बार विधायक भाजपा प्रत्याशी रहे हैं जिन्हे जनता भी उन्हें जान गई है कि उनकी किस तरह की कार्य प्रणाली रही है और 20 साल उन्होंने क्या काम किए हैं भाजपा प्रत्याशी हमारे लोकसभा सीट के भी नहीं है वह बगरू विधानसभा के निवासी हैं जो जयपुर में आती है। जिसको जनता ने 20 साल पहले ही रिजेक्ट कर दिया हो तो अब कैसे उन्हें कैसे एक्सेप्ट करेंगे। कांग्रेस प्रत्याशी ने कहा कि इस बार हम बीजेपी से ज्यादा सीट राजस्थान में जीतेंगे। दौसा लोकसभा सीट कांग्रेस पूरे उत्तर भारत में सबसे बड़े अंतर से जीतेगी। कांग्रेस के प्रत्याशी मुरारी लाल मीणा ने पीएम नरेंद्र मोदी के 12 तारीख को प्रस्तावित रोड शो पर कहा की पहले भी 2018 मे प्रधानमंत्री दौसा में आकर भाषण देकर गए थे तब हम 51000 वोटो से ऐतिहासिक जीत दर्ज की थी । मोदी जी दौसा में कितने ही रोड शो कर लो दोसा की जनता मोदी जी के धोखे को समझ चुकी है। दौसा लोकसभा सीट कांग्रेस भारी मतों से जीतेगी। सैनिक कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष प्रेम सिंह बाजोर के द्वारा कांग्रेस प्रत्याशी के बारे में दिये बयान पर पलटवार करते हुए मुरारी लाल मीणा ने कहा कि उनका शायद अब राजनीति से संन्यास लेना होगा। इसलिए वह इस तरह की बातें कर रहे हैं। मोदी के दौरे को लेकर कांग्रेस प्रत्याशी कहा कि हमारा प्रत्येक कार्यकर्ता स्टार प्रचारक और बड़ा नेता है और हम कार्यकर्ताओं के दम पर चुनाव जीतेंगे और फिर भी जरूरत पड़ी तो सचिन पायलट, अशोक गहलोत और हमारे बड़े नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी को बुलाएंगे।