कांग्रेस सरकार हर क्षेत्र में असफल हैं
सावर। पूर्व प्रधान एवं भाजपा नेता भूपेन्द्र सिंह शक्तावत ने
कहा कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार के शासनकाल में भ्रष्टाचार,महंगाई को
बढ़ावा मिला हैं तथा महिलाओं पर अत्याचार बढ़े हैं। जिसके चलते प्रदेश में
महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं। भाजपा नेता शक्तावत क्षेत्र के गावों का दौरा
करने के दौरान ग्रामीणों एवं भाजपा कार्यकतार्ओं से बातचीत करने के दौरान
बोल रहे थे।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार के राज में
किसान,गरीब,निर्धन सहित प्रत्येक प्रत्येक वर्ग के लोग सरकार की गलत
नीतियों से परेशान हैं। उन्होंने इस मौके पर भाजपा कार्यकतार्ओं को
आह्वान किया कि वे प्रदेश की कांग्रेस सरकार की गलत नीतियों को घर-घर
जाकर लोगों को बताएं। ताकि सरकार का असली चेहरा लोग जान सके। भाजपा नेता
शक्तावत ने कार्यकतार्ओं से अपील की कि वे केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार
ने जनता के हित,विकास एवं कल्याण के लिए अनेक निर्णय लिए हैं। केंद्र की
मोदी सरकार किसानों की हितैषी हैं। इस मौके पर शक्तावत ने भाजपा
कार्यकतार्ओं की बैठक ली। बैठक में शक्तावत ने कहा कि कार्यकर्ता ही
पार्टी की नींव की ईंट हैं। कार्यकतार्ओं की मेहनत से ही पार्टी प्रत्येक
चुनाव में जीत का परचम लहराती हैं। इस मौके पर गोपी लोधा,राजू
शर्मा,रूपनारायण जांगिड़,विनोद,महावीर जांगिड़,गिरिराज,कार्तिक शर्मा आदि
भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।