Dark Mode
उत्तर प्रदेश के अमेठी में कांग्रेस नेता राहुल गांधी का जन्मदिन मनाया गया

उत्तर प्रदेश के अमेठी में कांग्रेस नेता राहुल गांधी का जन्मदिन मनाया गया

अमेठी। अमेठी के गौरीगंज स्थित कांग्रेस कार्यालय में पार्टी की जिला इकाई के प्रमुख प्रदीप सिंघल की अध्यक्षता में कार्यकर्ताओं ने बुधवार को केक काट कर राहुल गांधी का 54वां जन्मदिन मनाया। हाल ही में संपन्न हुए लोकसभा चुनाव में मिली जीत से कांग्रेस कार्यकर्ता खासा उत्साहित हैं और राहुल गांधी के जन्मदिन को लेकर भी वे सभी काफी उत्साह में दिखे।
कांग्रेस की जिला इकाई के प्रवक्ता अनिल सिंह ने बताया कि इस बार गौरीगंज कार्यालय पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने मिठाइयां बांट कर और राहगीरों को शरबत पिला कर रायबरेली से पार्टी के सांसद राहुल गांधी का जन्मदिन मनाया।

Comment / Reply From

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!