दौसा में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा का स्वागत, भाजपा पर साधा निशाना
दौसा। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविन्दसिंह डोटासरा का गुरुवार को जयपुर से दिल्ली जाते समय प्रधान पैलेस जीरोता मोड़ पर विधायक डी सी बैरवा के नेतृत्व मे कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। इस अवसर पर मीडिया से रूबरू होते हुए प्रदेश अध्यक्ष डोटासरा ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी बिहार में चुनाव का फायदा लेने के लिये ईद पर मुस्लिम मतदाताओं को लुभाने का प्रयास कर रहे हैं। दूसरी तरफ हिन्दू मुस्लिम करके देश में अराजकता का माहौल बना रहे है। उन्होंने कहा कि पंचायतों के परिसीमन में भी नियमो को दरकिनार किया है। आज देश के हालत बहुत नाजुक हैं। भाजपा दोहरी राजनीति कर देश की जनता के साथ कुठराघात कर रही है। प्रदेश में भाजपा की पर्ची सरकार पूरी तरह विफल है। इस दौरान प्रधान, ब्लॉक अध्यक्ष, नगर अध्यक्ष, महिला कांग्रेस, मंडल अध्यक्ष एवं पदाधिकारियों व सैकड़ों कार्यकर्त्ताओं ने डोटासरा का स्वागत किया।