Dark Mode
महिला आरक्षण को लेकर कांग्रेस की महिला इकाई 10 मार्च को करेगी प्रदर्शन

महिला आरक्षण को लेकर कांग्रेस की महिला इकाई 10 मार्च को करेगी प्रदर्शन

अखिल भारतीय महिला कांग्रेस ने शनिवार को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिला आरक्षण के क्रियान्वयन के लिए 10 मार्च को संसद का घेराव करने की घोषणा की।अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की प्रमुख अलका लांबा ने यह भी घोषणा की कि वे संसद और राज्य विधानसभाओं में महिला आरक्षण के शीघ्र क्रियान्वयन के लिए केंद्र सरकार पर दबाव बनाने के वास्ते सोमवार को जंतर-मंतर पर धरना प्रदर्शन का आयोजन करेंगी।शक्ति सम्मान कार्यक्रम का आयोजन कांग्रेस मुख्यालय इंदिरा भवन में किया गया, जिसमें महिला कांग्रेस की प्रदेश इकाई की प्रदेश अध्यक्ष, राष्ट्रीय पदाधिकारी और विभिन्न राज्यों से आई कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया।

Comment / Reply From

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!