जनहित कार्यो के लिये बनी आम सहमती
सोजत। निकटवर्ती ग्राम शिवपुरा पंचायत के बीजपूर गाँव में सरपंच प्रतिनिधि नेमाराम उप सरपंच मानसिंह ने सभी लोगो से आग्रह किया की राम देव के मंदिर की औरण मे जो भी अतिक्रमण है वो सभी अपनी सहमती से हटाये और सहयोग करे अगर इस कार्य मे कोई भी अड्चन या विवधान पैदा करता है तो वो पूरे गाँव का दोषी होगा उस पर कानूनी कार्यवाही होगी अत सभी ने अपनी सहमती से इस कार्य को करने पर विचार किया। इस जमीन पर सभी गाँव वालो के सहयोग से रामदेव का मन्दिर और चारो और चार दिवारी का निर्माण कार्य होगा और सभी से निवेदन किया की जो भी अतिक्रमण है सभी स्वय साथ देकर हटाये औरण आग़ोर गोचर तालाब की पाल खेल मेदान सभी पर जो अतिक्रमण है जल्दी से हटाने का निर्णय लिया गया इसमे गाँव के लोग पूर्व सरपंच ओम सिंह मदन लाल नेमिचन्द लाला राम पालीवाल ढगला राम बाबू लाल सरगरा हरीराम सरगरा दुर्गा राम देवासी भुन्डा राम कालूराम मेघवाल सुमार खा चाँद खा वार्ड पंच सफी खा रहमान खा गणपत गोकुल दास देवाराम कालू खा नजीर खा गनी खा रायचंद् सेन महेंद्र गर्ग मुन्ना लाल घाची वचना राम बावरी आदि उपस्थित थे।