पार्षदो ने पानी की टंकी पर चढ़ किया प्रदर्शन
झालावाड़। नगर परिषद में पट्टो को लेकर धांधली एवं नगर परिषद आयुक्त अशोक शर्मा की कार्यशैली पर नाराजगी जताते हुए नगर परिषद के चार भाजपा पार्षद एवं तीन अन्य व्यक्ति झालावाड़ के गढ़ परिसर स्थित पानी की टंकी पर जा चढे। वह अपने साथ पेट्रोल भी लेकर चढ़े हैं तथा किसी के भी ऊपर आने की बात पर आत्मदाह की धमकी दे रहे हैं। नगर परिषद में पट्टा वितरण कार्य को लेकर लगातार हो रही अनियमिता और पार्षदों के खिलाफ नगर परिषद आयुक्त के द्वारा मुकदमा दर्ज करवाने से नाराज नगर परिषद झाल के चार पार्षद और एक पार्षद पति आज शहर के गढ़ परिसर स्थित पानी की टंकी पर चढ़ गए और लगातार नारेबाजी कर प्रदर्शन कर रहे हैं, नगर परिषद पार्षद राम कश्यप ने बताया कि नगर परिषद में पट्टा वितरण कार्य को लेकर लगातार अनियमिता और धांधली हो रही है रसूखदार लोगों के पट्टे तुरंत बनाए जा रहे हैं तो वहीं आम आदमी को चक्कर लगवाए जाते हैं इन्हीं सब मामलों को लेकर गत दिनों पार्षद ने वार्ड वासियों के साथ नगर परिषद कार्यालय पहुंचकर प्रदर्शन किया था,जिसके बाद नगर परिषद कर्मचारियों ने पट्टा आवेदन की फाइल गायब होने की बात बताई थी,लेकिन बाद मे इसी प्रदर्शन के मामले को लेकर नगर परिषद आयुक्त अशोक शर्मा ने पार्षद और अन्य लोगों के खिलाफ कोतवाली पुलिस थाने में मुकदमा दर्ज करवा दिया था इसके बाद नगर परिषद के चार पार्षद और एक पार्षद पति नगर परिषद आयुक्त के खिलाफ कार्यवाही की मांग को लेकर शहर के गढ परिसर स्थित पानी की टंकी पर चढ़ गए और तिरंगा लगाकर नारेबाजी कर प्रदर्शन कर रहे हैं ।नगर परिषद के प्रदर्शनकारी पार्षदों का कहना है कि नगर परिषद आयुक्त को धांधली और भ्रष्टाचार के मामले में सस्पेंड कर झालावाड़ से हटाया जाए और पट्टा वितरण कार्य में हुई धांधली की जांच की जाए तो साथ ही पार्षदों के खिलाफ दर्ज कराए गए झूठे मुकदमे को भी वापस लिया जाए । सारे मामले की जानकारी मिलने के बाद कोतवाली थाना पुलिस, डिप्टी मुकुल शर्मा, उपखंड अधिकारी संतोष मीणा भी मौके पर पहुंचे है और पार्षदों से नीचे उतरने की अपील की जा रही थी जिसके चलते पार्षदों ने बात मान ली।