Dark Mode
‘लालू-राहुल गठबंधन की उलटी गिनती शुरू’... अमित शाह का करारा वार

‘लालू-राहुल गठबंधन की उलटी गिनती शुरू’... अमित शाह का करारा वार

सीतामढ़ी। बिहार विधानसभा चुनाव में प्रचार के आखिरी 2 दिन बचे हैं। 6 नवंबर को पहले फेज की वोटिंग होगी। सीतामढ़ी की चुनावी सभा में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, ' मैं आपको बिहार चुनाव का रिजल्ट अभी बता देता हूं। 14 नवंबर को दोपहर 1 बजे तक लालू-राहुल की पार्टी का सूपड़ा साफ हो जाएगा। भारी बहुमत से बिहार में NDA की सरकार बनेगी। 'महाठगबंधन' में न नेता है, न नीति है। मालूम ही नहीं है कि कौन, किस सीट से लड़ रहा है।' सहरसा में कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी सभा की। उन्होंने कहा, देश में कुछ भी होता है तो ये लोग हमारे ऊपर ठीकरा फोड़ते हैं। इन लोगों को अपमान मंत्रालय बना देना चाहिए। प्रधानमंत्री का समय बहुत कीमती होता है, ये फालतू की बातों में आपका समय बर्बाद कर रहे हैं। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी ने दरभंगा में कहा INDIA ब्लॉक में 3 बंदर हैं। एक का नाम पप्पू, दूसरे का टप्पू और तीसरे का नाम अप्पू है। पप्पू सच बोल नहीं सकता, टप्पू सच देख नहीं सकता और अप्पू सच सुन नहीं सकता। राजद-कांग्रेस का एक पार्टनर सपा यूपी में है। ये लोग राम के विरोधी है। इन लोगों ने राम के अस्तित्व पर सवाल खड़ा किया था। भाजपा सांसद रवि किशन ने राहुल गांधी के मछली पकड़ने वाले वीडियो पर कहा है कि उनके हाथ जितनी मछली लगी हैं उससे कम ही वोट उन्हें मिलेंगे। हम वोट पकड़ रहे हैं, वो मछली पकड़ रहे हैं।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!