राज्यपाल से विशिष्टजन की शिष्टाचार भेंट
जयपुर। राज्यपाल श्री कलराज मिश्र से मंगलवार को माउंट आबू राजभवन में विधायक श्री जगसीराम कोली, प्रमुख सचिव, विधि श्री ज्ञान प्रकाश अग्रवाल, वायु सेना स्टेशन आबू पर्वत के स्टेशन कमांडर ग्रुप कैप्टन श्री अफजल सिद्दीकी एवं ग्लोबल इनीशिएटिव फॉर पीस एंड वेल बीइंग की संस्थापक डॉ. बिन्नी सरीन ने मुलाकात की। राज्यपाल से उनकी यह शिष्टाचार भेंट थी ।