Dark Mode
Delhi के रोहणी में पुलिस के साथ मुठभेड़ के बाद बदमाश गिरफ्तार

Delhi के रोहणी में पुलिस के साथ मुठभेड़ के बाद बदमाश गिरफ्तार

दिल्ली पुलिस ने रोहिणी इलाके के खेड़ा खुर्द गांव में मुठभेड़ के बाद काला जठेड़ी और प्रियव्रत गिरोह के एक सदस्य को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। एक अधिकारी ने बताया कि अजय जून (33) एक गैंगस्टर है और उसके खिलाफ दिल्ली व हरियाणा में हत्या, हत्या के प्रयास, अपहरण और जबरन वसूली के 15 से अधिक मामले दर्ज हैं।

अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (अपराध) संजय भाटिया ने कहा ‘‘हमें सूचना मिली कि जून खेड़ा खुर्द गांव पहुंचेगा, हमने जून को मोटरसाइकिल पर देखा और उसे रुकने का इशारा किया। इसके बाद उसने पुलिस पर गोलियां चला दीं।’’ भाटिया ने कहा कि गोलीबारी के बाद पुलिस टीम ने उसे काबू कर लिया।

Comment / Reply From

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!