Dark Mode
फसल ऋण 15 मई तक बिना ब्याज करा सकेंगे जमा

फसल ऋण 15 मई तक बिना ब्याज करा सकेंगे जमा

बारां। बारां केन्द्रीय सहकारी बैंक लिमिटेड से अल्पकालीन फसल ऋण योजना के तहत सहकारी समितियों के माध्यम से खरीफ फसलों के लिए 1 अप्रैल से 31 अगस्त 2025 के दौरान ऋण लेने वाले कृषकों को ऋण का चुकारा समय पर करने की अन्तिम तिथि राज्य सरकार द्वारा 31 मार्च से बढ़ाकर 15 मई निर्धारित की गई है। प्रबन्ध निदेशक सौमित्र कुमार मंगल ने बताया कि सहकारी समितियों के व्यवस्थापकों की हडताल समाप्त होने के बाद अब किसान खरीफ 2025 के तहत वितरित ऋणों का चुकारा संबंधित बैंक शाखा अथवा समिति स्तर पर सम्पर्क करते हुए बिना ब्याज 15 मई या ऋण लेने की तारीख से 12 माह तक जो भी पहले हो बिना ब्याज के जमा कर अल्पकालीन फसल ऋणों पर केंद्र सरकार एवं राज्य सरकार द्वारा देय 7 प्रतिशत ब्याज अनुदान की छूट का लाभ प्राप्त कर सकते है। उन्होंने बताया कि वर्तमान में जिले के लगभग 6600 कृषकों द्वारा खरीफ 2025 का ऋण राशि लगभग 32 करोड़ का जमा खर्च करवाया जाना शेष है।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!