ईश्वर बाग में मदभागवत एव लक्ष्मीनारायण महायज्ञ में उमड़ी भीड़
फलोदी . स्थानीय इच्छापूर्ण काला भैरव ईश्वर बाग में लोक कल्याण के लिए श्रीमद्भागवत के तीसरे दिन संत तारा देवी ने कहा कि समस्त इच्छापुर्ति के लिए भागवत कथा का श्रवण करना चाहिए। इस जन्म के पूर्व जन्म के संचित पापो का नाश करना चाहिए भागवत श्रवण से होता है पुरथु चरित्र नाभि चरित्र वामन अवतार की कथा का वर्णन किया।
यज्ञाचार्य सुरेश बोहरा एव सह आचार्य नख्तमल ,आचार्य गोपाल व्यास ने वैदिक प्रकार से पूजा अर्चना यज्ञ आरम्भ किया। पंडित जगदीश बोहरा ने व्यास पीठ की पूजा अर्चना करवाई। आचार्य सुरेश बोहरा ने कहा कि यज्ञ में 33 कोटि देवी देवताओं का पूजन होता है। समस्त कामनाओं की पूर्ति के लिए दैनिक जीवन यज्ञ करना अति आवश्यक है। यज्ञ से वातावरण की शुद्धि मानसिक शांति ऐश्वर्य धन की प्राप्ति होती है। अर्थ धर्म काम मोक्ष पितरों की आत्मा की शांति व पर्यावरण की शुद्धि होती है। महायज्ञ में मुख्य यजमान इंदु - इंद्रप्रकाश माथुर, दिव्या - चंद्रप्रकाश शर्मा , ममु - श्यामलाल माली, नीतू - श्रीवल्लभ रामचन्द्राणी रहे।