महाशिवरात्रि पर्व पर शिव मंदिरों में शिव भक्तों की भीड़
सीकर। महाशिवरात्रि के मौके पर शिव मंदिरों में शुक्रवार सुबह से भक्तों की भीड़ लगी हुई है। भोर पहर से ही बम-बम भोले के जयकारों से शिवालय गूंजयमान है। भगवान शंकर और माता पार्वती के विवाह के दिन महाशिवरात्रि पर्व में महिलाएं और किशोरियां व्रत रखने के साथ मंदिरों में पूजा अर्चना करने के लिए सीकर सम्भाग के सभी प्राचीन शिव मंदिरों में भक्तों की भीड़ लगी हुई है। शहर के सबसे प्राचीन शिव मंदिरों घण्टाधर के साथ सभ्ी मंदिर में सुबह से शिव भक्तों की भीड़ लगी हुई है। नवलगढ़ रोड़ स्थित महाशिवरात्रि पर्व पर नायक शिव धाम में भक्तों का तांता लगा रहा। भक्तों ने बेलपत्र,आक,धतुरे, मंदार के पुष्प अक्षत शिव लिंग पर चढ़ाकर महादेव से सफलता की कामना की गई। वहीं नायक विकास सेवा समिति के तत्वावधान में अध्यक्ष विनोद नायक के नेतृत्व में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर,जीवन सुरक्षा एवं पर्यावरण कि रक्षा के तहत महिलाओं को पौधे वितरित किए गये। इस दौरान नायक ने कहा कि आज महिलाएं समाज के साथ-साथ राष्ट्र निर्माण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। महिलाओं की सक्रिय भागीदारी के बिना समग्र विकास की कल्पना नहीं की जा सकती। शक्ति का नाम ही नारी है। इस दौरान नायक ने महाआरती कर महादेव से देश में खुशहाली की कामना की गई। शुक्रवार को शिवरात्रि के पावन पर्व पर शेखपुरा मोहल्ले में श्री मिल्लु मल के पुत्र गोपालदास राजवानी के निवास स्थान पर शिवरात्रि का आयोजन किया गया सिंधी समाज की गो सेविका ज्योति तनवानी ने बताया की रामलीला मैदान स्थित श्री प्रेम प्रकाश आश्रम से पधारे श्री महेश लाल संत के सानिध्य में सुबह प्रभात फेरी दोपहर में आम भंडारा और शाम को भजन कीर्तन एवं भोलेनाथ भगवान की आरती कार्यक्रम हुए एवं 41 वर्षों से राजवानी परिवार में कार्यक्रम होता आ रहा है इसके साथ शेखपुरा मोहल्ले के समस्त सिंधी समाज के सभी महिलाएं एवं पुरुष गणमान्य लोग उपस्थित हुए।
शहर के विभिन्न मंदिरों में सुबह से ही महाआरती और रूद्राभिषेक आयोजन के साथ साथ ही शिव भक्तों का तांता लगा हुआ है। सीकर शहर के बावड़ी गेट स्थित पशुपतिनाथ मंदिर, पोलोग्राउंड स्थित शुक्लेश्वर महादेव मंदिर, रामलीला मैदान स्थित मंगलेश्वर महादेव मंदिर, नानी गेट स्थित नीलकंठ महादेव मंदिर व पशुपतिनाथ सहित एक दर्जन से ज्यादा मंदिरों में विशेष-पूजा अर्चना कार्यक्रम होगा। शहर के त्रिमूर्ति राधाकृष्ण मंदिर में जब पहुंची तो वहां भक्तों की लाइन लगी हुई थी। मंदिरों में सबसे पहले महाआरती व दुग्ध-जल के साथ रुद्राभिषेक किया जा रहा है। आज दिनभर भक्तों के द्वारा भांग, धतूरा, सहित फल चढ़ाकर विशेष पूजा अर्चना की जाएगी। शिव के जयकारों के साथ ही सभी श्रद्धालु बाबा शिव के पूजन में व्यस्त नजर आया। भक्त सृष्टि ने बताया की कुंवारी कन्या अपने अच्छे वर्क के लिए शिव पूजन व वर्त करती है। सीकर शहर में पांच बजे विशेष झांकियों के साथ शिव ब रात निकाली जाएगी।
जिले के फतेहपुर शेखावाटी में आज महाशिवरात्रि पर्व पर लक्खी मेले का आयोजन बुध गिरी महाराज के निर्वाण दिवस के तौर पर भी होता आज यहां सुबह से ही श्रद्धालुओं का तांता लगा हुआ है। श्रद्धालु बुध गिरी जी महाराज की समाधि के दर्शन कर यहां लोग महंत दिनेश गिरी महाराज से आशीर्वाद ले रहे हैं। बुधगिरी मढ़ी क्षेत्र में जन जन की आस्था का केन्द्र हैं। महाशिवरात्रि पर्व पर आयोजित लक्खी मेले पर श्रद्धालुओं का सैलाब उमड पडा है। मढ़ी परिसर में कार्यकर्ताओं और पुलिस प्रशासन भी तैनात है। श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पडे को लेकर बुधगिरी मढ़ी की और से माकूल व्यवस्था की गई है। इस मौके पर मढी परिसर पर शुक्रवार को बुधगिरी बाबा और मां हिंगलाज की प्रतिमा का भी विशेष श्रंगार किया गया है। बुधगिरी महाराज धार्मिक स्थल है। यह संत शिरोमणी बुधगिरी बाबा तपस्थली के तौर पर भी जानी जाती है। बताया जाता है कि बुधगिरी बाबा ने यहां अपनी तप साधना के बल से मां हिंगलाज के साक्षत दर्शन किए थे। 218 वर्ष पहले बाबा बुधगिरी ने 35 वर्ष की अल्प आयु में यहां समाधि लेकर अपने भक्तों को विचलित सा कर दिया। उनके प्रति लोगों की आस्था सम्मान दिखता है।