Dark Mode
मदरलैण्ड शिक्षण संस्थान में सांस्कृतिक सप्ताह का समापन

मदरलैण्ड शिक्षण संस्थान में सांस्कृतिक सप्ताह का समापन

टोंक । मदरलैण्ड गल्र्स टीचर ट्रेनिंग कॉलेज में बी. एड., बी. एस. टी. सी. प्रशिक्षणार्थियों द्वारा मनाये जा रहे सांस्कृतिक सप्ताह का समापन मंगलवार को विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि संस्थान के निदेशक एड. कमलेश सिंगोदिया, मति सुनिता सिंगोदिया एवं प्राचार्या डॉ. सुबिया खान रही। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम जिनमें नृत्य, गायन एवं नाटक का प्रदर्शन किया गया। प्रतियोगिताओं में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्राध्यापक/छात्राध्यापिकाओं को अतिथियों द्वारा पुरस्कृत किया गया। इस अवसर संस्थान के निदेशक कमलेश सिंगोदिया ने उपस्थित छात्र-छात्राओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि छात्रों को स्कूली जीवन में विषयों के अध्ययन के अतिरिक्त खेलकूद एवं सांस्कृतिक गतिविधियों में भी भाग लेना चाहिए। उन्होने कहा कि सांस्कृतिक एवं खेलकूद गतिविधियों में भाग लेने से शारीरिक विकास के साथ-साथ मानसिक विकास में वृद्धि होती है। कार्यक्रम में व्याख्याता मती संतोष महावर, गोपाल लाल खाती, लक्ष्मण महावर, मती मनीषा कुमारी, मती रेखा शर्मा, मती पूजा सैनी, मती चिन्ता एवं सु कृष्णा खण्डेलवाल आदि मौजूद थे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!