Dark Mode
गुजरात में ज़मीन विवाद में दलित भाइयों की हत्या

गुजरात में ज़मीन विवाद में दलित भाइयों की हत्या

सुरेंद्रनगर। गुजरात के सुरेंद्र नगर जिले में कथित भूमि विवाद के कारण अन्य जाति के लोगों के एक समूह ने दो दलित भाइयों पर हमला कर दिया, इससे उनकी मौत हो गई। सूत्रों ने गुरुवार को यह जानकारी दी। चूड़ा तहसील के समधियाला गांव के अलजीभाई परमार और मनुभाई परमार (दोनों 50 वर्ष) पर बुधवार को तेज धार वाले हथियारों से हमला किया गया। उन्हें तुरंत एक सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। सुरेंद्रनगर जिले के पुलिस अधीक्षक हरेश दुधात ने कहा कि यह घटना कारण दोनों पक्षों के बीच जारी भूमि विवाद है। उन्होंने कहा कि इस विवाद के संबंध में अदालत में मामला लंबित है। दुधात ने आगे कहा कि आरोपी काठी-दरबार समुदाय के हैं। इस घटना ने क्षेत्र के दलित समुदाय में आक्रोश और चिंता पैदा हो गई है।

Comment / Reply From

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!