बीकानेर में रेलवे के वाशिंग लाइन के नजदीक मिला शव, फैली सनसनी
बीकानेर। शनिवार को बीकानेर लालगढ़ रेलवे स्टेशन की वाशिंग लाइन के नजदीक एक बुजुर्ग का शव मिलने से सनसनी फैल गई। इसकी सूचना मिलने के साथ मौके पर पहुंची जीआरपी थाना पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पीबीएम चिकित्सालय की मोर्चरी में रखवाया है। हाल फिलहाल अभी तक शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है।