Dark Mode
दीपिका पादुकोण गर्भवती! 19 महीने बाद दूसरी बार मां बनने की खुशी का ऐलान

दीपिका पादुकोण गर्भवती! 19 महीने बाद दूसरी बार मां बनने की खुशी का ऐलान

 

मुंबई। 'धुरंधर: द रिवेंज' की सक्सेस का स्वाद चख रहे रणवीर सिंह की खुशी और अधिक बढ़ चुकी है क्योंकि वे दोबारा पिता बनने वाले हैं। खुद दीपिका पादुकोण ने अपनी सेकेंड प्रेग्नेंसी की न्यूज सोशल मीडिया पर शेयर की है। खबर सामने आते ही सोशल मीडिया पर हर कोई कपल को दिल खोलकर बधाई रहे है। अभिनेत्री ने बड़े ही यूनिक स्टाइल में प्रेग्नेंसी की खबर शेयर की है। दीपिका पादुकोण ने 8 सितंबर 2024 को पहली बेटी दुआ को जन्म दिया था लेकिन अब 19 महीने बाद दूसरी प्रेग्नेंसी की अनाउंसमेंट कर दी है। दीपिका ने सोशल मीडिया पर दुआ की फोटो शेयर की है और दुआ के साथ में प्रेग्नेंसी किट है, जिसपर दो लाइन हैं, जो प्रेग्नेंसी को कंफर्म करती हैं। अभिनेत्री ने फोटो के साथ कैप्शन में इविल आई का स्टीकर लगाया है। फोटो में दुआ का चेहरा भी आधा दिख रहा है।

प्रेग्नेंसी की खबर सामने आते ही सोशल मीडिया पर बधाई का तांता लग गया है। बॉलीवुड सेलेब्स और अभिनेत्री को चाहने वाले उन्हें दिल खोलकर बधाई दे रहे हैं। अभिनेत्री समांथा रुथ प्रभु ने ढेर सारे दिल कमेंट में पोस्ट किए हैं, जबकि यश देसाई ने दुआ को बड़ी बहन बनने की बधाई दी है।

बता दें कि दीपिका पादुकोण ने 8 सितंबर 2024 को पहली बेटी दुआ को जन्म दिया था और उनकी पहली झलक दीपावली के मौके पर दिखाई थी। दीपिका ने इंटरव्यू में खुलासा किया था कि उनकी प्रेग्नेंसी जर्नी काफी मुश्किल रही थी क्योंकि उनका सातवां और आठवां महीना काफी दर्द में बीता था। बेटी के जन्म के बाद से दीपिका पूरा ध्यान अपने परिवार पर दे रही है, लेकिन वे आने वाले समय में कई प्रोजेक्ट्स में दिखने वाली हैं।

अभिनेत्री शाहरुख खान की 'किंग' और 'पठान-2' में दिखेंगी। अभिनेत्री दीपिका पादुकोण निर्देशक एटली और अभिनेता अल्लू अर्जुन की आगामी 'राका' में भी नजर आने वाली है। फिल्म से अभिनेता अल्लू अर्जुन का पहला लुक भी सामने आ चुका है। फिल्म सस्पेंस और थ्रिलर से भरपूर होने वाली है। माना जा रहा है कि फिल्म साल 2027 में रिलीज होगी।

 

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!