Dark Mode
दिल्ली: 16 वर्षीय लड़की की उसके प्रेमी द्वारा चाकू मारकर हत्या

दिल्ली: 16 वर्षीय लड़की की उसके प्रेमी द्वारा चाकू मारकर हत्या

नई दिल्ली। दिल्ली के शाहबाद डेयरी इलाके में 16 वर्षीय लड़की की चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी गई। वारदात का वीडियो CCTV में कैप्चर हो गया है।पुलिस के लड़की के प्रेमी ने लड़की पर 40 से ज्यादा बार चाकू गोदा और पत्थर से कुचल कर मार डाला। दिल्ली पुलिस देते हुए कहा दिल्ली के शाहबाद डेयरी थाना क्षेत्र में एक 16 वर्षीय लड़की की उसके प्रेमी ने चाकू मारकर हत्या कर दी, जिसकी पहचान 20 वर्षीय साहिल के रूप में हुई है। साहिल और मृतक के बीच संबंध थे लेकिन कल उनका झगड़ा हो गया। मृतक अपने दोस्त के बेटे के जन्मदिन में शामिल होने की योजना बना रही थी जब आरोपी ने उसे रोका, उस पर कई बार वार किया और उसे पत्थर से मारा। आरोपित फरार है उसकी तलाश की जा रही है। पीएस शाहबाद डेयरी में आईपीसी की धारा 302 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। दिल्ली पुलिस PRO सुमन नलवा ने जानकारी देते हुए बताया कल शाहबाद डेयरी में एक हत्या का मामला सामने आया था। मामले में कई टीमें जांच कर रही हैं। आरोपी की पहचान हो गई है और उसे जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

Comment / Reply From

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!