राजाबलि कल्याण बोर्ड गठन की मांग, सौंपा ज्ञापन
सोजत। सरगरा समाजबंधुओं द्वारा सरगरा समाज राजाबलि कल्याण बोर्ड गठन की मांग को लेकर गुरूवार को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के नाम संयुक्त हस्ताक्षर युक्त एक ज्ञापन मुख्यमंत्री सलाहकार निरंजन आर्य को सौंपा गया। ज्ञापन में बताया कि राजस्थान के विभिन्न जिलें पाली, जालोर, सिरोही, जोधपुर, बाड़मेर, जैसलमेर, नागोर, चित्तोडग़ढ़, अजमेर, उदयपुर, भीलवाड़ा आदि में सरगरा समाज की करीब पंद्रह लाख की आबादी हैं। देश आजादी के बाद विधानसभा की लगभग ३५ से ४० सीटों में समाजबंधु निवास करते है। समाज समूचित शिक्षा प्राप्तकर राजकीय सेवाओं में प्रवेश पा सके इसके लिए समाज को सतत् रूप से आर्थिक सहायता प्राप्त होना ही एक मात्र विकल्प है। इसके लिए समाज का एक बोर्ड का गठन किया जाना नितांत आवश्यक है। ज्ञापन में सरगरा समाज के शैक्षणिक, आर्थिक, राजनैतिक, सम्पूर्ण विकास के लिए सरगरा समाज के एक मात्र आराध्य देव राजाबलि के नाम से सरगरा समाज राजाबलि कल्याण बोर्ड का गठन करने के लिए राजस्थान सरकार से प्रस्ताव पारित करवाने की मांग की गई। ज्ञापन देते समय सरगरा समाज छात्रावास विकास समिति अध्यक्ष ओमप्रकाश मारू, मनोहरलाल बालवंशी, महेश गहलोत, शिक्षाविद् नारायणलाल गहलोत, बुद्धाराम पंवार, माणकलाल मारू, महावीर गहलोत, बस्तीराम सवराड़, खींवराज, पुनाराम, अधिवक्ता अशोक गहलोत, जयदेव गहलोत, बंशीलाल मांडा, शिवलाल, गणपतलाल, अर्जुन चौहान, एडवोकेट गजेंद्र गहलोत, राज गहलोत, सुरेशचंद, अर्जुन गहलोत सहित कई जने शामिल थे।