Dark Mode
हिंदू सम्राट पृथ्वीराज चैहान की पनोरमा बनवाने की मांग की

हिंदू सम्राट पृथ्वीराज चैहान की पनोरमा बनवाने की मांग की

बहरोड़। महान हिंदू सम्राट पृथ्वीराज चैहान के गौरवशाली इतिहास को संकलित रखने एवं आने वाली पीढीयों को उनके गौरवशाली इतिहास से रूबरू कराने के लिए नीमराणा कस्बे में पृथ्वीराज पनोरमा बनवाने के लिए अपना राठ मंच की ओर से मुख्यमंत्री के नाम प्रार्थना पत्र ई-मेल किया गया।

अपना राठ मंच अध्यक्ष एडवोकेट मनोज मुद्गल ने बताया कि पूर्ववर्ती में राजस्थान सरकारों द्वारा प्रदेश के गौरवशाली इतिहास व संस्कृति को संरक्षित रखने व हमारे गौरवशाली इतिहास को आने वाली पीढीयों तक पहुंचाने के लिए मनोरमा का निर्माण कराया था। हमारे प्रदेश वासियों के मन में देवी, देवताओं, संतों और महान पुरुषों के प्रति गहरी आस्था है। प्रदेश के क्षेत्र नमीराना हिंदू सम्राट पृथ्वीराज चैहान के गौरवशाली इतिहास का साक्षी रहा है।

सम्राट की जीवनी से हमें अपने देश के लिए अपना सर्वस्व करने की प्रेरणा मिलती है।

क्षेत्र की जनता के मन में विशेषकर युवा वर्ग में महान हिंदू सम्राट पृथ्वीराज के प्रति गहरी आस्था है। सम्राट के गौरवशाली इतिहास को संकलित रखने वह आने वाली पीढीयों को प्रेरित करने के लिए मंच की ओर से ईमेल के माध्यम से मुख्यमंत्री को मांग पत्र भेजकर नीमराना में पृथ्वीराज चैहान पनोरमा निर्माण की मांग की है।

 
 

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!