Dark Mode
देवनारायण बोर्ड अध्यक्ष ने किया कवि सम्मेलन का शुभारम्भ

देवनारायण बोर्ड अध्यक्ष ने किया कवि सम्मेलन का शुभारम्भ

नदबई. नदबई नगर पालिका की ओर से आयोजित रथ मेला समारोह दौरान गांधी पॉर्क में राष्ट्रीय कवि सम्मेलन का आयोजन हुआ। जिसमें करीब आधा दर्जन से अधिक कलाकारों ने श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। समारोह दौरान मेला कमेटी अध्यक्ष गोविन्द बिंदल के नेतृत्व में नगर पालिका जनप्रतिनिधिी व कार्यकारिणी सदस्यों ने देवनारायण बोर्ड अध्यक्ष का माला व साफा पहनाकर अभिनंदन किया। बाद में देवनारायण बोर्ड अध्यक्ष जोगिन्दर अवाना व नगर पालिकाध्यक्ष हरवती सिनसिनवार ने विधिवत पूजा अर्चना कर दीप प्रज्वलित करते हुए कवि सम्मेलन का शुभारम्भ किया।
 
समारोह दौरान अरुण जैमिनी दिल्ली, डॉं सुमन दुबे लखनऊ, पवन आगरी, दिनेश रघुवंशी फरीदाबाद, डॉं कुमार मनोज इटावा, सुनहरीलाल हाथरस, प्रियंका राय वाराणसी, प्रताप फौजदार नोयडा व भगवान उपाध्याय नदबई ने कविताओं की प्रस्तुति करते हुए श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। समारोह में नगर पालिका उपाध्यक्ष पुष्पा अशोक उपाध्याय, पूर्व अध्यक्ष जगदीश बौहरा, एसडीएम जोगिन्दर सिंह, तहसीलदार दीपा यादव, अधिशाषी अधिकारी केन्द्र प्रसाद शर्मा, अरब सिंह सौंख, ब्राहृमण समाज अध्यक्ष अशोक उपाध्याय, अग्रवाल समाज अध्यक्ष फूलचंद गर्ग व मण्डी व्यापार संघ अध्यक्ष शिवदयाल गोयल, पार्षद सुरेन्द्र हौलू मेन्दीरत्ता, नितिन अग्रवाल, दिलीप सिनसिनवार भी मौजूद रहे।
 

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!