हरियाली अमावस्य पर भक्तों ने हनुमानजी को रिझाया
बीकानेर। बीकानेर सावन के दूसरे सोमवार और सोमवती अमावस्या को बीकानेर धर्म नगरी में दिनभर भगवान महादेव और अन्य देवी देवताओं को प्रसन्न करने के लिएं अभिषेक,पूजा, अर्चना विशेष श्रंगार हुआ । पूगल रोड़ मार्ग स्थित बजरंग धोरा धाम में स्थित हनुमान जी मंदिर में पंडित आशीष दाधीच द्वारा हरियाली अमावस्या पर हवन व और मंदिर के परिसर में हनुमान जी का सहस्त्रधारा अभिषेक हुआ।
पंडित दाधीच ने बताया कि हरियाली अमावस्या के दिन और आज सावन के दूसरे सोमवार को सोमवती अमावस्या होने के कारण इस दिन महादेव जी और हनुमान जी के पूजन करने से हजारों गुना फल मिलता है जिससे देवी , देवता द्वारा जल्दी प्रसन्न हो जाते हैं और भक्तों को मनचाहा वरदान देते हैं ।