Dark Mode
महाशिवरात्रि में भक्ति का जलवा : ईशा फाउंडेशन में तमन्ना भाटिया का डांस वायरल

महाशिवरात्रि में भक्ति का जलवा : ईशा फाउंडेशन में तमन्ना भाटिया का डांस वायरल

कोयंबटूर। कोयंबटूर में आयोजित महाशिवरात्रि का उत्सव इस बार भी आध्यात्मिकता और ऊर्जा से भरपूर रहा। सद्गुरु की अगुवाई में हुए इस आयोजन में देश-विदेश से आए श्रद्धालुओं ने पूरी रात भक्ति में डूबकर शिव का स्मरण किया। बताया गया कि करीब 180 देशों के लोगों ने इस महाआयोजन में हिस्सा लेकर इसे वैश्विक रूप दिया।

इसी बीच अभिनेत्री तमन्ना भाटिया का एक वीडियो सोशल मीडिया पर छा गया। सफेद सादे लिबास में वह आम श्रद्धालुओं के साथ झूमती नजर आईं। उनके चेहरे पर दिख रही आस्था और ऊर्जा ने फैंस का दिल जीत लिया। तमन्ना पिछले कई वर्षों से इस आयोजन का हिस्सा बनती रही हैं और हर बार उनकी मौजूदगी चर्चा में रहती है।

भव्य मंच पर बॉलीवुड गायक सलीम मर्चेंट ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। उन्होंने आयोजन के अनुभव को साझा करते हुए कहा कि यहां की सकारात्मक ऊर्जा शब्दों में बयां नहीं की जा सकती। उनके मुताबिक, भक्तों के चेहरों की मुस्कान में ही दिव्यता का अहसास होता है।

कार्यक्रम में अभिनेत्री सारा अर्जुन और श्रीनिधि शेट्टी भी नजर आईं। सारा ने इसे केवल त्योहार नहीं बल्कि आध्यात्मिक यात्रा बताया। उन्होंने कहा कि वह पिछले चार साल से इस पर्व में शामिल हो रही हैं और इसे अपनी आंतरिक शक्ति से जोड़ती हैं।

सद्गुरु का मानना है कि महाशिवरात्रि केवल पूजा का दिन नहीं, बल्कि चेतना को जागृत करने का अवसर है। पूरी रात ध्यान, संगीत और नृत्य के जरिए यहां भक्ति का ऐसा माहौल बना, जिसने हर किसी को भीतर तक छू लिया।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!