Dark Mode
धौलपुर: एसआईआर कार्यो की वर्चुअल माध्यम से की समीक्षा

धौलपुर: एसआईआर कार्यो की वर्चुअल माध्यम से की समीक्षा

धौलपुर। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम-2026 के तहत जिले में परिगणना कार्य प्रगति पर है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी श्री नवीन महाजन की प्रेरणा और मार्गदर्शन से जिले के समस्त विधानसभा क्षेत्रों में परिगणना प्रपत्रों का वितरण, संग्रहण, डिजिटलीकरण कार्य किया जा रहा है। इस कार्यक्रम के अन्तर्गत उप जिला निर्वाचन अधिकारी हरिराम मीना ने वर्चुअल माध्यम से ईआरओ, एईआरओ, बीएलओ एवं सुपरवाईजर्स की एसआईआर कार्यो की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि मतदाताओं से उनके परिवार से संबंधित अनिवार्य जानकारी जैसे माता-पिता या दादा-दादी का नाम, मोबाइल नंबर तथा पूर्व पंजीकरण संबंधी विवरण सही रूप से भरें। यदि कोई व्यक्ति पहले किसी अन्य राज्य की मतदाता सूची में दर्ज रहा है तो वह जानकारी भी अवश्य प्रदान की जाए। परिगणना प्रपत्र 4 दिसंबर तक जमा कराए जा सकते हैं। इसके लिए किसी भी प्रकार का दस्तावेज देना आवश्यक नहीं है। केवल सही जानकारी देकर प्रपत्र जमा कराना पर्याप्त है। उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने ईआरओ एवं एईआरओ को निर्देश देते हुए कहा कि सभी पात्र मतदाताओं के नामों की जांच अवश्य करें तथा त्रुटियाँ पाए जाने पर तुरंत सुधार करवाएँ। उन्होंने कहा कि जिले में जागरूकता गतिविधियां लगातार आयोजित की जाएं। जिनके माध्यम से युवाओं, प्रथम बार वोटर तथा महिलाओं को मतदाता सूची में पंजीकरण हेतु प्रोत्साहित किया जाए। इस अवसर पर सम्बन्धित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे। उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि जिले की विधानसभा क्षेत्र 77-बसेड़ी में 2 लाख 4 हजार 100, 78-बाड़ी में 2 लाख 37 हजार 89, 79-धौलपुर में 2 लाख 5 हजार 191 तथा 80-राजाखेड़ा में 1 लाख 93 हजार 289 कुल 8 लाख 39 हजार 669 ईएफ 91.48 प्रतिशत को डिजिटाइड किया गया है।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!