डीडवाना : पुष्कर हाईवे पर पलटी खाई पिकअप, पिकअप में सवार एक व्यक्ति हुआ घायल
डीडवाना। शहर के रहमान गेट से जाने वाले पुष्कर हाईवे पर एक पिकअप पलटी खा गई,पिकअप पलटी खाने की वजह से पिकअप में सवार एक व्यक्ति मामूली रूप से घायल हुआ, जानकारी अनुसार पिकअप सवार महेंद्र निवासी सीकर पिकअप लेकर गुजरात की तरफ जा रहा था,इसी दौरान पुष्कर हाईवे के मोड पर अचानक सामने से दूसरा वाहन आ जाने की वजह से पिकअप अनियंत्रित होकर पलटी खा गई,पलटी खाने की वजह से पिकअप गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई,एव पिकअप में सवार महेंद्र मामूली रूप से घायल हुआ,घायल की सूचना तुरंत स्थानीय लोगों ने 108 एंबुलेंस को दी,जिस पर 108 के पायलट राकेश बिजारणियां ईएमटी अमरसिंह प्रजापत तुरंत 108 लेकर मौके पर पहुंचे,एवं घायल पिकअप सवार को तुरंत 108 की सहायता से शहर के राजकीय बांगड़ जिला अस्पताल पहुंचाया,जहां पर चिकित्सकों के द्वारा घायल का उपचार जारी किया गया।