Dark Mode
डीडवाना : ट्रेलर डंपर की हुई टक्कर ट्रेलर चालक एक व्यक्ति की हुई मौत एक घायल 

डीडवाना : ट्रेलर डंपर की हुई टक्कर ट्रेलर चालक एक व्यक्ति की हुई मौत एक घायल 

डीडवाना। जिला मुख्यालय के हनुमानगढ़ किशनगढ़ मेगा हाईवे के लाडनूं रोड़ पर आरओबी से नीचे उतरते समय एक ट्रेलर डंपर की भीड़त हो गई।भीड़त में ट्रेलर चालक की मौत हो गई।वहीं एक ट्रेलर चालक घायल भी हो गया। जानकारी अनुसार ट्रेलर चालक रघुवीर सिंह पुत्र हनुमान सिंह उम्र 69 वर्ष निवासी गुरदासपुर कृष्णसिंह पुत्र रघुवीरसिंह उम्र 35 वर्ष निवासी गुरदासपुर अपने ट्रेलर से हनुमानगढ़ किशनगढ़ मेगा हाईवे से लाडनूं की तरफ जा रहे थे। इसी दौरान पुलिया से नीचे उतरते समय अचानक सामने एक डंपर से ट्रेलर की भिड़ंत हो गई।भिड़ंत की वजह से टेलर में सवार रघुवीरसिंह एवं कृष्ण सिंह घायल हो गए। घायलों की सूचना तुरंत स्थानीय लोगों ने 108 एंबुलेंस को दी।जिस पर 108 के पायलट नरेश यादव ईएमटी आसिफ खान 108 लेकर घटनास्थल पर पहुंचे। एवं 108 की सहायता से दोनों घायलों को राजकीय बांगड़ जिला अस्पताल पहुंचाया गया।जहां पर चिकित्सकों ने दोनों घायलों का प्राथमिक उपचार जारी किया।एवं एक घायल का उपचार करते हुए उसका चेकअप करते हुए।उसे मृत घोषित कर दिया।हादसे में कृष्णसिंह की मृत्यु हो गई।जिसे चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।वहीं रघुवीर सिंह का प्राथमिक उपचार किया गया। घटना की जानकारी पर डीडवाना थाना पुलिस मौके पर पहुंची।और सारे घटनाक्रम की जानकारी लेते हुए। मृतक के शव को अस्पताल की मोर्चरी में रखवाकर अपनी आगे की कार्रवाई शुरू कर दी।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!