Dark Mode
डिजिटल जनगणना 2027 के प्रशिक्षण सोमवार से

डिजिटल जनगणना 2027 के प्रशिक्षण सोमवार से

चूरू। डिजिटल जनगणना 2027 हेतु अधिकारियों व कर्मचारियों के प्रशिक्षण सोमवार, 16 फरवरी से आयोजित किए जाएंगे। सांख्यिकी उपनिदेशक डॉ रामगोपाल सेपट ने बताया कि जनगणना हेतु जिला जनगणना अधिकारी एवं अतिरिक्त जिला कलेक्टर, उपजिला जनगणना अधिकारी एवं उप निदेशक, आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग, तहसील स्तर पर चार्ज अधिकारी तहसीलदार तथा नगर परिषद व नगर पालिका स्तर पर चार्ज अधिकारी आयुक्त व अधिशासी अधिकारी का दो दिवसीय प्रशिक्षण जिला परिषद स्थित सभागार में तथा चार्ज स्तर के कर्मचारियों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण लोहिया महाविद्यालय में इनक्यूबेशन सेंटर में सोमवार, 16 फरवरी को सवेरे 10 बजे से आयोजित होगा।यह प्रशिक्षण जनगणना निदेशालय, जयपुर की टीम द्वारा दिया जाएगा।

Comment / Reply From

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!