Dark Mode
ग्राम पंचायत भावी के सात मतदान केंद्रों पर 15 नवम्बर को होगा पुनर्मतदान, 16 को उपसरपंच का चुनाव

ग्राम पंचायत भावी के सात मतदान केंद्रों पर 15 नवम्बर को होगा पुनर्मतदान, 16 को उपसरपंच का चुनाव

जोधपुर। राज्य निर्वाचन आयोग, राजस्थान, जयपुर के निर्देशानुसार जोधपुर जिले की पंचायत समिति बिलाड़ा की ग्राम पंचायत भावी के मतदान केंद्र संख्या 9, 10, 11, 12, 13, 14 एवं 15 पर पंच एवं सरपंच पद के लिए 15 नवम्बर 2026 (रविवार) को प्रातः 7 बजे से सायं 6 बजे तक पुनर्मतदान (Fresh poll) करवाया जाएगा। इसके साथ ही, उपसरपंच पद का निर्वाचन 16 नवम्बर 2026 (सोमवार) को निर्धारित समय-सारणी के अनुसार संपादित होगा। उपसरपंच चुनाव के तहत 16 नवंबर को प्रातः 9 बजे से पूर्व बैठक का नोटिस जारी किया जाएगा, पूर्वांह 10 बजे बैठक प्रारम्भ होगी, 11 बजे तक नाम निर्देशन पत्र प्रस्तुत किए जाएंगे तथा 11.30 बजे तक इनकी संवीक्षा की जाएगी। इसके बाद पूर्वांह 11.30 बजे से अपराह्न 12 बजे तक चुनाव लड़ने वाले अभ्यर्थियों की सूची तैयार कर चुनाव चिन्हों का आवंटन होगा, आवश्यकता पड़ने पर दोपहर 12 बजे से 1 बजे के मध्य मतदान कराया जाएगा और मतदान समाप्ति के तुरंत पश्चात मतगणना कर परिणाम घोषित किए जाएंगे। जिला निर्वाचन अधिकारी (जिला कलक्टर पंचायत) आलोक रंजन ने संबंधित अधिकारियों को इस संबंध में व्यापक प्रचार-प्रसार करने और चुनाव प्रक्रिया निष्पक्ष रूप से संपन्न कराने के निर्देश दिए हैं।

 

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!