Dark Mode
सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में लिए गए निर्णयों की पालना हेतु समस्त पेट्रोल पंप संचालकों को सख्त निर्देश

सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में लिए गए निर्णयों की पालना हेतु समस्त पेट्रोल पंप संचालकों को सख्त निर्देश

प्रतापगढ़। अतिरिक्त जिला कलक्टर विजयेश कुमार पण्ड्या की अध्यक्षता में गुरुवार को सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने और यातायात नियमों की सख्ती से पालना सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिले के समस्त पेट्रोल पंप संचालकों के लिए महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। खुले में पेट्रोल बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंध अतिरिक्त जिला कलक्टर ने कहा कि किसी भी व्यक्ति को पेट्रोल पंप पर वाहन के फ्यूल टैंक के अलावा बोतल, डिब्बा या अन्य किसी भी माध्यम से खुले में पेट्रोल की बिक्री नहीं की जाएगी, ताकि संभावित दुर्घटनाओं से बचा जा सके। उन्होंने सभी पेट्रोल पंपों पर उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए शुद्ध पेयजल, हवा और समुचित प्रकाश (रोशनी) की व्यवस्था अनिवार्य रूप से सुनिश्चित की जाए। समस्त पेट्रोल पंपों पर मूल्य सूची बोर्ड, स्टॉक विवरण तथा पेट्रोल व डीजल की वर्तमान दरों की सूचना स्पष्ट अक्षरों में उचित स्थान पर प्रदर्शित की जाए। कोई भी पेट्रोल पंप संचालक बिना हेलमेट पहने दुपहिया वाहन चालकों तथा बिना सीटबेल्ट लगाए चौपहिया वाहन चालकों को पेट्रोल, डीजल या गैस नहीं देगा। इस नियम के प्रचार-प्रसार हेतु सभी संचालकों को अपने पंप परिसर में 2.5 गुणा 3 फीट आकार का पोस्टर या फ्लेक्स बनवाकर लगाना अनिवार्य होगा। अतिरिक्त जिला कलक्टर ने जिले में कहीं भी अवैध रूप से पेट्रोल, डीजल एवं गैस के भंडारण या बिक्री की सूचना मिलने पर तत्काल जिला रसद कार्यालय को अवगत कराया जाए, ताकि दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जा सके। उन्होंने 18 वर्ष से कम आयु के नाबालिग वाहन चालकों के वाहनों में पेट्रोल या डीजल नहीं भरा जाएगा। पेट्रोल पंप के प्रवेश एवं निकास मार्ग पर आवश्यकतानुसार प्लास्टिक के स्पीड ब्रेकर लगवाना सुनिश्चित किया जाए। जिला रसद अधिकारी हरिप्रसाद बलाई ने शुक्रवार को सभी पेट्रोल पंप संचालक को इन सभी निर्देशों की अक्षरशः पालना सुनिश्चित करने के आदेश जारी किए हैं।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!