आपदा प्रबंधन मंत्री ने सामरदा और सादोलाई में किया शिविरों का निरीक्षण
बीकानेर। आपदा प्रबंधन एवं सहायता विभाग मंत्री गोविंद राम मेघवाल ने गुरुवार को खाजूवाला के सामरदा और छत्तरगढ़ के सादोलाई में आयोजित महंगाई राहत शिविरों का निरीक्षण किया। उन्होंने लाभार्थियों को मुख्यमंत्री गारंटी योजना के कार्ड वितरित किए।
इस अवसर पर उन्होंने कहा कि दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों में भी कैंपों के प्रति अपार उत्साह है। प्रतिदिन बड़ी संख्या में ग्रामीण अपना पंजीकरण करवा कर विभिन्न योजनाओं के लाभ की गारंटी हासिल कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की पहल पर यह देशभर का अभिनव नवाचार है। इसने गरीब और जरूरतमंद परिवार को महंगाई से मुकाबला करने की शक्ति दी है। उन्होंने शिविर के दौरान में लगाए गए विभिन्न स्टॉल्स का निरीक्षण किया और ग्रामीणों से व्यवस्था संबधी फीडबैक लिया। उन्होंने कहा कि इन शिविरों को और अधिक प्रभावी बनाया जाए, जिससे आमजन का पंजीकरण अधिक सहूलियत से हो सके। आपदा प्रबंधन मंत्री ने बताया कि यह शिविर 30 जून तक आयोजित किए जाएंगे। प्रत्येक शिविर का प्रचार-प्रसार पूर्व में किया जाए, जिससे इनमें अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित हो सके। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों की समस्याएं सुनी तथा उनके निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया। मेघवाल शुक्रवार को दामलाई तथा दो एडीएम में आयोजित शिविरों का निरीक्षण करेंगे।

आपदा प्रबंधन मंत्री ने सामरदा स्कूल के लिए सौंपे 118 सेट फर्नीचर
आपदा प्रबंधन एवं सहायता विभाग मंत्री गोविंद राम मेघवाल ने गुरुवार को सामरदा के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के लिए 118 सेट फर्नीचर भेंट किए। आपदा प्रबंधन मंत्री द्वारा पंचायत समिति सदस्य रहीला बुहड़ तथा अब्दुल सत्तार बुहड़ की अनुशंसा पर इसके लिए ढाई लाख रुपए की घोषणा की थी। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि सीमावर्ती क्षेत्रों के स्कूलों में सभी आधारभूत सुविधाएं मुहैया करवाई जा रही हैं। इन स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों को पढ़ाई के बेहतर वातावरण में किसी प्रकार की कमी नहीं आने दी जाएगी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा स्कूलों के क्रमोनयन किया जा रहा है और नए संकाय स्वीकृत किए जा रहे हैं। इससे ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा का स्तर सुधरा है। उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी अंग्रेजी माध्यम स्कूलों से ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों को स्तरीय शिक्षा मिलने लगी है।,