मोदी जी की सभा में आने के लिए बाटे पिले चावल
सीकर । भाजपा महिला मोर्चा ने देश के लोकप्रिय प्रधानमंत्री नरेन्द्र भाई मोदीजी के सीकर आगमन पर कल्याण जी के मंदिर से पिले चावल निमंत्रण के रूप में सभा मे आने के लिए मातृशक्ति को बाटे। महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष अनिता शर्मा के नेतृत्व में जिलाध्यक्ष इंद्रा चौधरी की अध्यक्षता में हजारों महिलाओं को पीले चावल बाटकर मोदीजी की सभा मे आने का न्यौता दिया चौधरी ने जय राम के नारे लगाकर सबका उत्साह बढ़ाया तो महिलाओं ने कहा हम सब तो मोदीजी के दर्शन करना चाहती है,सभी मे प्रधानमंत्री जी के सीकर आने का भारी उत्साह है।शर्मा ने सबको बताया कि 27 जुलाई को सुबह साडे नो बजे सावली चौराहे के पास मेडिकल कालेज के सामने मोदीजी की सभा होगी जिसमें तीन लाख के करीब संख्या होगी। हरियाली के चलते महिला मोर्चा ने हजारो की संख्या में तुलसी के पौधे भी वितरण किए जिसमे जिला मंत्री सरोज कड़वासरा,मोर्चा की जिला मंत्री उमा सैनी व शहर अध्यक्ष कविता चौधरी,सुमित्रा शर्मा आदि महिलाएं उपस्थित रही।