Dark Mode
प्रोजेक्ट आशाएं के तहत मूकबधिर विद्यार्थियों को पाठ्य सामग्री वितरित की   

प्रोजेक्ट आशाएं के तहत मूकबधिर विद्यार्थियों को पाठ्य सामग्री वितरित की   

बूंदी। सामर्थ्य सोसायटी द्वारा "प्रोजेक्ट आशाएं" के अंतर्गत वाणी विशेष विद्यालय में मूकबधिर विद्यार्थियों को पाठ्य सामग्री वितरित की सोसायटी अध्यक्ष राशि माहेश्वरी ने बताया की पाठ्य सामग्री के साथ हमनें छोटे बच्चों को चित्रकला की किताबें भी वितरित की क्योंकि रंग व्यक्ति के मन को उदात्त बनाते हैं। और मन ही व्यक्ति को "स्व" से निकलकर "वसुदेव कुटुंबकम" से जोड़ती है। माहेश्वरी ने बताया कि कला ही है जिसमें मानव मन में संवेदनाएँ उभारने प्रवृत्तियों को ढालने है  तथा चिंतन को मोड़ने,अभिरुचि को दिशा देने की अद्भुत क्षमता है| प्रोजेक्ट डायरेक्टर  चिराग गर्ग ने बताया कि कला और जीवन का बहुत घनिष्ठ संबंध है।कला के विकास का उद्देश्य कभी आत्मानुभूति होता है, तो कभी आनंद और विनोद कला के माध्यम से कभी संघर्ष किया जाता है,तो कभी उस संघर्ष से मुक्ति पाई जाती हैं।कला यश-प्राप्ति,धन-प्राप्ति,शांति- प्राप्ति तथा समाज को सही राह दिखाने का माध्यम भी बनती है। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय संरक्षक महेश गोस्वामी व गायत्री गोस्वामी और समस्त स्टाफ ने सोसाइटी का आभार व्यक्त किया। इस दौरान सोसाइटी सदस्य अनिशा जैन,नम्रता शुक्ला, अराधना जांगिड़,अनुषा त्रिवेदी,नेहा जोशी आदि उपस्थित रहे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!