जिला कलक्टर ने कार्यालय की टंकियों की सफाई के दिए निर्देश
कोटा । जिला कलक्टर ओपी बुनकर ने एक आदेश जारी कर समस्त विभागाध्यक्ष एवं कार्यालयाध्यक्षों को निर्देशित किया है कि कार्यालय परिसरों में स्थापित पीने की पानी की टंकियों की साफ-सफाई की स्वयं जांच करें एवं 3 दिवस में सफाई करवाई जाकर सफाई सम्पूर्ण प्रमाण-पत्र कलेक्ट्रेट को भिजवाना सुनिश्चित करें।
जिला कलक्टर ने यह भी निर्देश दिए कि कार्यालय परिसर की सम्पूर्ण साफ-सफाई की भी सुनिश्चितता की जाएं एवं भविष्य में भी टंकियों की प्रत्येक 30 दिवस में नियमित रूप से सफाई करवाया जाना सुनिश्चित करते हुए स्वयं के स्तर पर इसकी नियमित मॉनिटरिंग करें।