जिला कलक्टर की 23 को कपासन के निंबाहेड़ा में रात्रि चौपाल
चित्तौड़गढ़ । जनसुनवाई एवं जनसमस्याओं के त्वरित निस्तारण के उद्देश्य से जिला कलक्टर की अध्यक्षता में कपासन उपखंड क्षेत्र की ग्राम पंचायत निंबाहेड़ा में रात्रि चौपाल 23 अप्रेल (गुरूवार) को आयोजित की जाएगी ।अतिरिक्त जिला कलक्टर (भू.अ.) रामचंद्र खटीक ने बताया कि इस रात्रि चौपाल में जिला स्तरीय एवं ब्लॉक स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहेंगे। ग्रामीण जन अपनी समस्याओं, शिकायतों एवं मांगों को सीधे जिला कलक्टर के समक्ष रख सकेंगे।