Dark Mode
लोकसभा चुनाव को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक कल

लोकसभा चुनाव को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक कल

टोंक। जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय में 4 फरवरी रविवार को प्रात: 11 बजे जिलाध्यक्ष हरिप्रसाद बैरवा की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की जायेगी। जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व प्रवक्ता जर्रार खंान ने जानकारी देते हुए बताया कि बैठक में मुख्य रूप से प्रदेश चुनाव समिति सदस्य पूर्व मंत्री मुरारी लाल मीणा, एन.एस.यू.आई प्रदेश अध्यक्ष विनोद जाखड़, लोकसभा क्षेत्र टोंक-सवाई माधोपुर समन्वयक महेश शर्मा, जिला कांग्रेस संगठन प्रभारी प्रशांत शर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष एवं संभाग प्रभारी रामबिलास चौधरी, पूर्व सांसद, जिले की विधानसभाओं के वर्तमान एवं पूर्व विधायक, टोंक जिले की चारों विधानसभा प्रभारी अनिल चौपड़ा, बृजलाल मीणा, नरेश चौधरी, टोंक जिले के पीसीसी सदस्य, जिले के ब्लॉक अध्यक्षगण, अग्रिम संगठन प्रकोष्ठों के जिलाध्यक्ष, कांग्रेस संगठन से जुड़े स्थानीय जन-प्रतिनिधगण, नगर परिषद पालिकाओं के अध्यक्ष गण, जिला परिषद सदस्य, पंचायत समिति सदस्य, पार्षदगण, कांग्रेस के पदाधिकारीगण आदि मुख्य रूप से शामिल होंगे। उन्होने बताया कि बैठक में लोकसभा चुनाव लडऩे के इच्छुक प्रत्याशियों के आवेदन प्राप्त किये जायेंगे तथा आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारियों पर चर्चा की जायेगी।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!