Dark Mode
जिले को मिली 2 आयुष्मान एंबुलेंस, जिला कलक्टर ने हरी झंड़ी दिखाकर किया रवाना

जिले को मिली 2 आयुष्मान एंबुलेंस, जिला कलक्टर ने हरी झंड़ी दिखाकर किया रवाना

धौलपुर। राज्य सरकार के एक वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में प्रदेशभर में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया कराने हेतु मुख्य मंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेश को नई 108 आयुष्मान एंबुलेंस की सौगात दी है उनमें से जिले को दो एंबुलेंस प्राप्त हुई, जिनमें एक एंबुलेंस प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नादनपुर के लिए तथा एक एंबुलेंस सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सैंपऊ को पुरानी एंबुलेंस के स्थान पर प्राप्त हुई है। सोमवार को जिला कलक्टर श्रीनिधि बी टी तथा मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ जयंती लाल मीणा ने दोनों एंबुलेंस को हरी झंड़ी दिखाकर जिला कलेक्ट्रेट परिसर से रवाना किया। इस दौरान जिला कलक्टर श्रीनिधि बी टी ने कहा कि बीमार, घायल या दुर्घटनाग्रस्त के लिए एंबुलेंस जीवनदायनी का कार्य करती है। जरूरतमंद को समय पर अस्पताल पहुंचाकर उसका जीवन बचाया जा सकता है। सीएमएचओ डॉ मीणा ने कहा कि 108 एंबुलेंस मिलने से संबंधित क्षेत्र के मरीजों को आपातकालीन स्थिति में तत्काल चिकित्सा संस्थानों पर पहुंचने की सुविधा मिलेगी।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!