Dark Mode
पेंशनर्स की समस्याओं के समाधान हेतु जिला स्तरीय शिविर 29 अप्रैल को

पेंशनर्स की समस्याओं के समाधान हेतु जिला स्तरीय शिविर 29 अप्रैल को

झालावाड़। पेंशनर्स की विभिन्न समस्याओं के त्वरित समाधान एवं उन्हें आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिला स्तरीय “पेंशनर्स समस्या समाधान शिविर” का आयोजन 29 अप्रैल 2026 को झालावाड़ कोष कार्यालय परिसर में किया जाएगा। अतिरिक्त निदेशक पेंशन एवं पेंशनर्स कल्याण विभाग, क्षेत्रीय कार्यालय कोटा द्वारा बताया गया कि शिविर में पेंशनर्स से संबंधित विभिन्न समस्याओं का समाधान किया जाएगा। इनमें जन्मतिथि निर्धारण, नाम संशोधन, पेंशन प्रकरणों का निस्तारण, भुगतान संबंधी समस्याएं तथा अन्य पेंशन मामलों का निराकरण शामिल है। उन्होंने जिले के सभी पेंशनर्स से अपील की है कि वे इस शिविर में उपस्थित होकर अपनी समस्याओं का समाधान करवाएं तथा विभाग द्वारा उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं का लाभ उठाएं।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!