Dark Mode
जिलास्तरीय स्वतन्त्रता दिवस समारोह स्टेडियम में आयोजित होगा

जिलास्तरीय स्वतन्त्रता दिवस समारोह स्टेडियम में आयोजित होगा

फलोदी. जिला मुख्यालय फलोदी पर स्वाधीनता दिवस समारोह 15 अगस्त 2023 को आयोजित किये जाने के सम्बन्ध में तै यारियों / व्यवस्थाओं की बैठक जिलाकलेक्टर जसमीत सिंह संधू की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। सर्व प्रथम बैठक में भाग लेने वाले सभी अधिकारीयों को स्वाधीनता दिवस को समारोहपूर्वक मनाये जाने के सम्बन्ध में प्रभावी व्यवस्थाऐं सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया । फलौदी में दिनांक 15 अगस्त, 2023 को स्वाधीनता दिवस समारोह प्रातः 09:00 बजे परमवीर मैजर शैतानसिंह स्टेडियम, फलौदी में मनाया जायेगा, जिसके लिए कार्यक्रम निम्नानुसार होगा:- कार्यक्रम प्रातः 9.05 बजे ध्वाजारोहण, फिर परेड निरीक्षण मुख्य अतिथि द्वारा उसके बाद मार्च पास्ट फिर महामहिम राज्यपाल महोदय का संदेश पठन अतिरिक्त जिला कलक्टर फलौदी द्वारा प्रातः 9.35 बजे स्वतन्त्रता सैनानियों व वीरांगनाओं का सम्मान इसके बाद मुख्य अतिथि महोदय का उद्बोधन फिर प्रशंसा-पत्रों का वितरण ओर सामूहिक व्यायाम एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम के बाद राष्ट्रगान का कार्यक्रम होगा। जिलाकलेक्टर द्वारा सभी विद्यालयों में 7.00 बजे व विभागीय कार्यालयों में 7.30 बजे, उपखण्ड कार्यालय फलौदी में 7.45 बजे, जिला कलक्टर कार्यालय में 8.00 बजे, जिला पुलिस अधीक्षक कार्यालय में 8.15 बजे एंव पंचायत मुख्यालयों पर 9.00 बजे ध्वजारोहण किया जाना निर्देशित किया गया है ।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!