क्या नारियल तेल लगाने से सच में बढ़ता है बाल झड़ना?
नई दिल्ली। बहुत से लोग बाल झड़ने की समस्या से परेशान रहते हैं और तरह-तरह के घरेलू नुस्खे अपनाते हैं। इनमें सबसे आम है नारियल तेल का उपयोग, जिसे लंबे समय से बालों के लिए फायदेमंद माना जाता है। लेकिन कई लोगों के मन में ये सवाल भी उठता है कि कहीं नारियल तेल लगाने से बाल झड़ने तो नहीं लगते? खासकर तब, जब हेयर फॉल अचानक बढ़ जाए या स्कैल्प में कोई बदलाव महसूस हो। असल में, नारियल तेल बालों और स्कैल्प के लिए पौष्टिक माना जाता है, लेकिन हर व्यक्ति की स्किन और स्कैल्प टाइप अलग होता है, इसलिए इसके असर भी अलग हो सकते हैं। इस लेख में हम समझेंगे कि नारियल तेल बालों पर कैसा प्रभाव डालता है, किन स्थितियों में ये फायदेमंद है और किन परिस्थितियों में इसके इस्तेमाल से परेशानी बढ़ सकती है। साथ ही यह भी जानेंगे कि अगर नारियल तेल सूट न करे, तो कौन से विकल्प अपनाए जा सकते हैं।
क्या नारियल तेल से बाल झड़ते हैं?
नारियल तेल बालों की जड़ों को मजबूत करने के लिए जाना जाता है। इसमें लॉरिक एसिड पाया जाता है, जो बालों में आसानी से प्रवेश कर लेता है और बालों को अंदर से पोषण देता है। यही कारण है कि नारियल तेल बाल टूटने को कम करता है और हेयर स्ट्रेंथ बढ़ाता है। सामान्य परिस्थितियों में नारियल तेल बाल झाड़ता नहीं, बल्कि गिरने से रोकने में मदद करता है।
किन लोगों को इससे बाल झड़ सकते हैं?
वैसे तो ज्यादातर लोगों को ये तेल सूट करता है, लेकिन कुछ स्थितियों में यह नुकसान भी पहुंचा सकता है। अगर आपकी स्कैल्प पहले ही ऑयली है, तो अतिरिक्त तेल लगाने से स्कैल्प बंद हो सकती है,, जिससे हेयर फॉल होता है। स्कैल्प के रोमछिद्र बंद होने की समस्या से नारियल तेल गाढ़ा होता है, इसलिए ये कुछ लोगों में स्कैल्प पर सूजन या फंगल समस्या हो सकती है। फंगल इंफेक्शन की वजह से भी हेयर फॉल होता है।
कैसे लगाएं
* हल्का गुनगुना करें ताकि ये बालों में जल्दी और समान रूप से फैल सके।
* स्कैल्प पर हल्के हाथ से मसाज करें।
* बहुत ज्यादा न लगाएं, सिर्फ जरूरत के अनुसार अप्लाई करें।