Dark Mode
डॉ देवड़ा ने भाजपा नेताओ को सक्रिय सदस्यता ग्रहण करवाई

डॉ देवड़ा ने भाजपा नेताओ को सक्रिय सदस्यता ग्रहण करवाई

फलोदी। भारतीय जनता पार्टी, जोधपुर देहात उत्तर द्वारा राष्ट्रव्यापी सक्रिय सदस्यता अभियान के अंतर्गत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा संगठन को और अधिक सशक्त बनाने के लिए फलोदी में भाजपा के सदस्यता अभियान के जिला संयोजक एवं युवा मोर्चा के पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ माधुसिंह देवड़ा द्वारा आज पार्टी के 100 से ज्यादा सदस्य बनाने वाले सदस्यो को भाजपा की सक्रिय सदस्यता ग्रहण करवाई गई।

डॉ देवड़ा ने बताया कि सदयस्ता ग्रहण करने वालो में किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष रेवंत सिंह राजपुरोहित, पूर्व जिला महामंत्री बाबूलाल गर्ग, युवा मोर्चा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष महेश कुमार भादू, मेघराज कल्ला, जगदीश पालीवाल, राजीव देवड़ा, रामचंद्र बोहरा, गोपाल रंगा, गोपाल बोहरा, भंवर सिंह आदि सदस्यों को सक्रिय सदस्यता ग्रहण की। माधुसिंह देवड़ा ने सभी कार्यकर्ताओ से आग्रह किया है कि भाजपा द्वारा आरंभ किए गए सदस्यता अभियान में राष्ट्र निर्माण के इस अभियान से जुड़ें और अपनी सक्रिय भूमिका निभाएँ।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!