Dark Mode
दिल्ली में हल्की बारिश के आसार

दिल्ली में हल्की बारिश के आसार

राष्ट्रीय राजधानी में रविवार सुबह न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने आज शहर में मुख्यत: बादल छाए रहने और हल्की बारिश होने का पूर्वानुमान जताया है। ‍ विभाग ने बताया कि दिल्ली में सुबह साढ़े आठ बजे सापेक्षिक आर्द्रता का स्तर 85 फीसदी रहा। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के मुताबिक, राष्ट्रीय राजधानी में सुबह नौ बजे समग्र वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 88 दर्ज किया गया, जो ‘संतोषजनक’ श्रेणी में आता है।शून्य से 50 के बीच एक्यूआई ‘अच्छा’, 51 से 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 से 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 से 300 के बीच ‘खराब’, 301 से 400 के बीच ‘बहुत खराब’ और 401 से 500 के बीच ‘गंभीर’ माना जाता है।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!