Dark Mode
Dulquer Salmaan और Richa Chadha ने स्पेन की पर्यटक से सामूहिक बलात्कार किए जाने की निंदा की

Dulquer Salmaan और Richa Chadha ने स्पेन की पर्यटक से सामूहिक बलात्कार किए जाने की निंदा की

मुंबई। अभिनेता दुलकर सलमान, वीर दास और अभिनेत्री ऋचा चड्ढा ने झारखंड के दुमका जिले में एक स्पेन की पर्यटक से सामूहिक बलात्कार किए जाने पर रविवार को दुख व्यक्त किया और अपराधियों को न्याय के कटघरे में लाने की मांग की। पुलिस ने बताया कि राज्य की राजधानी रांची से लगभग 300 किलोमीटर दूर हंसडीहा थाना क्षेत्र के कुमरुमाहाट में शुक्रवार को अपने पति के साथ एक तंबू में रात बिता रही स्पेन की महिला से कथित तौर पर दुष्कर्म किया गया। वारदात के सिलसिले में गिरफ्तार किए गए तीन लोगों को रविवार को अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
एक अधिकारी ने नाम सार्वजनिक नहीं करने की शर्त पर बताया कि वारदात में सात से आठ स्थानीय युवक शामिल थे। सलमान ने कहा कि वह यह खबर सुनकर स्तब्ध हैं। उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा, “आप दोनों हाल ही में कोट्टायम गए थे, जहां पर करीबी दोस्तों ने आपको भोजन पर बुलाया था। ऐसा कहीं भी किसी के साथ नहीं होना चाहिए।” ऋचा चड्ढा ने इस हरकत को शर्मनाक बताया। उन्होंने ‘एक्स’ पर लिखा, “शर्मनाक, विदेशियों के साथ भारतीय वैसे ही व्यवहार कर रहे हैं, जैसे वे अपनी महिलाओं के साथ करते हैं। हमारे ऐसे समाज पर शर्म आती है।” दास ने अधिकारियों से इस मामले में तत्काल हस्तक्षेप का अनुरोध किया। उन्होंने ‘एक्स’ पर लिखा, “झारखंड की घटना के लिए जिम्मेदार सात लोगों को ढूंढकर कानून के तहत सख्त से सख्त सजा दी जानी चाहिए। यह एक शर्मनाक हरकत है और हमें दिखाना होगा कि इन्हें बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।”
उन्होंने कहा कि झारखंड के लिए जिम्मेदार सात लोगों को ढूंढने की जरूरत है और उन्हें कानून द्वारा सख्त से सख्त सजा दी जानी चाहिए। एक शर्मनाक कृत्य जिसे हमें अवश्य दिखाना चाहिए, बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। स्पेनिश महिला और उसका पति दो मोटरसाइकिलों पर सवार होकर बांग्लादेश से दुमका पहुंचे थे तथा उन्हें बिहार और फिर नेपाल जाना था।

Comment / Reply From

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!