
गौरैया बचाओं अभियान के तहत , नि: शुल्क बांटे मिट्टी के घोंसले
रतनगढ़ । पर्यावरण सरंक्षण पर कार्य कर रही संस्था नेचर एनवायरमेंट एंड वाइल्ड लाइफ सोसाइटी (न्यूज) ताल छापर द्वारा स्थानीय अशोक स्तंभ सर्किल पर गौरैया बचाओ अभियान के तहत मिट्टी के आकर्षक घोंसले नि: शुल्क वितरित किए गए। संस्था के पदाधिकारी शंकर लाल सारस्वत ने बताया कि घरेलू चिड़िया गौरैया की घटती हुई संख्या को रोकने के उद्देश्य से संस्था द्वारा चलाएं जा गौरैया बचाओ अभियान के तहत दो सौ घोंसले बांटे गए। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे योगाचार्य पवन कुमार जोशी ने संस्था के इस कार्य की सराहना करते हुए इसको वर्तमान समय की महती आवश्यकता बताया। संस्था के सरंक्षक साहित्यकार डॉ. घनश्याम नाथ कच्छावा ने गोरैया की प्रजाति की विलुप्त होते कारणों को बताया और इस विषय पर चिंता प्रकट करते हुए इस अभियान को इस दिशा में सार्थक बताया। संस्था के पार्थ सोनी और नेचर गाइड़ जितेन्द्र स्वामी ने कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को मिट्टी के घोंसले सही ढंग से लगाने की विधि बताई। कार्यक्रम में छापर मुकेश धानक , सतवीर राजपूत, पक्षी प्रेमी सुभाष त्रिवेदी , सुदीप जोशी सहित अन्य लोगों ने घोंसले वितरण में सहयोग दिया। आयोजन को सफल बनाने में नवल महर्षि,भोजराज व्यास, वासुदेव चाकलान , राजकुमार,जगदीश शर्मा,, सूर्यप्रकाश सुथार,अभिनव शर्मा, मांगीलाल बावलियां, नन्द किशोर शर्मा,संजय भुवालका ,सुशील हारित,राहुल व्यास , गोपाल स्वामी, आशु लाटा, विनोद शर्मा, अरविंद मिश्रा, गीतूश्री घोड़ेला आदि का विशेष सहयोग रहा। कार्यक्रम का संचालन करते हुए श्रीकांत आत्रेय ने कहा कि प्रकृति और पर्यावरण के संतुलन में पक्षी जगत सहायक हैं। शंकारलाल सारस्वत ने आभार व्यक्त किया।